ख़बर रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 15 नवंबर को धरमजयगढ़, जशपुर और तपकरा के दौरे पर, जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगे शामिल ..

धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम, आरा में प्रचेता नर्सिंग कौशल कॉलेज का करेंगे शुभारंभ, तपकरा में छठ महापर्व में होंगे शामिल ..
रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 15 नवंबर रविवार को रायगढ़ और जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह वर्ष 2026 में शामिल होंगे। इसके साथ ही जशपुर जिले के ग्राम आरा में प्रचेता नर्सिंग कौशल कॉलेज का शुभारंभ करेंगे तथा तपकरा में आयोजित छठ महापर्व कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालुओं से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार –

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 7:15 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होंगे। सुबह 7:20 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचेंगे और 7:25 बजे हेलीकॉप्टर से रायगढ़ जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 8:25 बजे ओपी जिंदल एयरपोर्ट, चिरईपानी पहुंचने के बाद निर्धारित समय तक आरक्षित रहेंगे। इसके बाद सुबह 9:25 बजे रायगढ़ से धरमजयगढ़ के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री सुबह लगभग 10 बजे धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान पहुंचेंगे। यहां सुबह 11:30 बजे आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह वर्ष 2026 में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, विरासत और योगदान को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 12:05 बजे मुख्यमंत्री धरमजयगढ़ से रवाना होकर रायगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
आरा में नर्सिंग कॉलेज का करेंगे शुभारंभ –
मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 1:50 बजे जशपुर जिले के ग्राम आरा स्थित हाईस्कूल मैदान हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा आईटीआई आरा पहुंचकर दोपहर 2 बजे प्रचेता नर्सिंग कौशल कॉलेज का शुभारंभ करेंगे। इस पहल से क्षेत्र में नर्सिंग शिक्षा एवं कौशल विकास के अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे वे आरा से तपकरा के लिए रवाना होंगे।
तपकरा में छठ महापर्व में होंगे शामिल –
मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 3:40 बजे तपकरा स्थित रेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां उनका कुछ समय आरक्षित रहेगा। शाम 4:50 बजे रेस्ट हाउस से रवाना होकर 5 बजे छठ घाट तपकरा पहुंचेंगे। यहां शाम 5 से 6 बजे तक आयोजित छठ महापर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम 6 बजे तपकरा से ग्राम बगिया के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम लगभग 6:30 बजे जशपुर जिले के विकासखंड कांसाबेल अंतर्गत अपने गृह ग्राम बगिया स्थित निज निवास पहुंचेंगे। यहां उनका आगे का समय आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री का यह एक दिवसीय प्रवास जनजातीय संस्कृति के सम्मान, शिक्षा एवं कौशल विकास को प्रोत्साहन तथा छठ महापर्व जैसे सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















