Connect with us

ख़बर रायपुर

भेंट-मुलाकात रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र: मुख्यमंत्री श्री बघेल कल 17 अप्रैल को 117 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात ..

Published

on

रोजगार, सड़क, पेयजल सहित इलाज से जुड़े कार्यो का होगा लोकार्पण – भूमिपूजन ..

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 17 अप्रैल को रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रायपुर शहर वासियों को 117 करोड़ 61 लाख रूपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यो की सौगात देंगे। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार, सड़क-यातायात, पेयजल, शहर सौंदर्यीकरण से लेकर इलाज की बेहतर सुविधा से जुड़े कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूूमिपूजन होगा। श्री बघेल 50 करोड़ रूपए की लागत से रायपुर शहर में 5 सड़कों के सौंदर्यीकरण और 10 करोड़ की लागत से कलेक्टोरेट मल्टीलेवल पार्किंग के पांचवें माले पर 500 सीटर बी.पी.ओ. सेंटर की आधारशिला रखेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 07 में 26 लाख रूपए की लागत के, जोन क्रमांक 04 में 85 लाख रूपए की लागत से और जोन क्रमांक 10 में 01 करोड़ रूपए की लागत के कई विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल साढ़े 65 करोड़ रूपए़ की लागत के विकास कार्यों को शहर वासियों को समर्पित भी करेंगे।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान श्री बघेल 24 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत से निर्मित देवेंन्द्र नगर उच्च स्तरीय जलागार और पाईप लाईन विस्तार कार्य, 13 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत से शंकर नगर उच्च स्तरीय जलागार और पाईप लाईन विस्तार कार्य, 5 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत के तेलीबांधा उच्च स्तरीय जलागार से पाईप लाईन विस्तार कार्य, 53 लाख रूपए की लागत से शंकर नगर के जेठवा गार्डन का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य और 48 लाख रूपए की लागत से देवेन्द्र नगर के गुरूघासीदास गार्डन के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल 40 लाख रूपए की लागत से फाफाडीह के साहू पारा तालाब के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य, 37 लाख रूपए की लागत से श्यामनगर के महाराणा प्रताप गार्डन का साैंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य, 19 लाख रूपए की लागत से देवेन्द्र नगर के चैतन्य गार्डन का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य, 18 लाख रूपए की लागत से सिद्धीविनायक गार्डन का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य और 17 लाख रूपए की लागत से सर्वानंद गार्डन का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्यो का लोकर्पण करेंगे। मुख्यमंत्री पंडरी में 19 लाख रूपए की लागत से पुनर्विकसित किए गए कुष्ठ बस्ती तालाब, 69 लाख रूपए से पुनर्विकसित किए गए खम्हारडीह के बड़ा शीतला तालाब का भी लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल 19 लाख रूपए की लागत से पुनर्विकसित हुए शंकर नगर गार्डन, 87 लाख रूपए की लागत से बने शहीद नंदकुमार पटेल चौक, 47 लाख रूपए की लागत से इंन्द्रावती कालोनी गार्डन और 14 लाख रूपए की लागत से गीतांजली नगर गार्डन के सौंदर्यीकरण कार्यों को भी शहर वासियों को लोकार्पित करेंगे। श्री बघेल इस दौरान नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 03 में 02 करोड़ रूपए की लागत के, जोन क्रमांक 02 में 05 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से और जोन क्रमांक 09 में 03 करोड़ 17 लाख रूपए की लागत से हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

शहर वासियों को इलाज की बेहतर सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल 5 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत के विकास कार्यों का भी लोकार्पण करेंगे। जिला चिकित्सालय में 35 लाख 62 हजार रूपए की लागत से बनी टू-नॉट लैब और 74 लाख 56 हजार रूपए से बने 20 बिस्तर आईसोलेशन वार्ड का भी लोकार्पण किया जाएगा। जिला चिकित्सालय में ही 65 लाख रूपए की लागत से बने 12 बिस्तर आईसीयू और 30 बिस्तर ऑक्सीजन युक्त वार्ड का भी लोकार्पण होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल कालीबाड़ी के जिला चिकित्सालय में 70 लाख रूपए की लागत से बने ट्रांजिट हॉस्टल और खो-खो पारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 32 लाख 28 हजार रूपए की लागत से बने 20 बिस्तर अतिरिक्त वार्ड का भी लोकार्पण करेंगे। श्री बघेल चिकित्साकर्मियों को आवास की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने जिला चिकित्सालय परिसर मेें 2 करोड़ 86 लाख रूपए की लागत से बने 08 स्टॉफ क्वाटर्स का भी लोकार्पण करेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending