Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बोरियाखुर्द के मोहन साहू के घर लिया स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद ..

Published

on

खाने में परोसा गया, खट्टा कोचई और कद्दू, भाजी में लाल, चौलाई और पालक, परवल, मुनगा- बरी और पालक दाल ,

साहू परिवार के 24 सदस्यों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती कर पुष्प-गुच्छ से मुख्यमंत्री का किया आत्मीय स्वागत ..

रायपुर, 25 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54 स्थित मोहन साहू के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के बाद श्री साहू के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री का साहू के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा गमछा भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, नगर निगम महापौर एज़ाज़ ढेबर, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा एवं अन्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने साहू परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का भरपूर स्वाद लिया। परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ खाने में खट्टा कोचई और कद्दू,भाजी में लाल, चौलाई और पालक, परवल, मुनगा- बरी और पालक दाल, सलाद और पापड़ परोसा। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए श्री साहू एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन खुशी से गदगद थे।

मुख्यमंत्री को श्री साहू ने बताया कि वह मूलतः किसानी करते हैं, उनका 24 सदस्यों का संयुक्त परिवार है। योजना का लाभ मिला है और कर्ज माफी में उनका 01 लाख 50 हज़ार रुपए माफ हुआ है। श्री साहू ने मुख्यमंत्री को किसानों के मेहनत के अनुरूप उत्पादन का सही मूल्य देने के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी पर खुशी जाहिर की, उन्होंने कहा कि किसानों को आवास में बिजली बिल हाफ और खेती में 7500 यूनिट तक कोई बिल नहीं मिलने से किसान को बहुत राहत है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर बिलासपुर9 घंटे ago

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब .. बिलासपुर, 23 अगस्त।...

खबर बिलासपुर9 घंटे ago

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई...

खबर बिलासपुर10 घंटे ago

पुलिस थानों के सीसीटीवी बंद मिले तो तय होगी जिम्मेदारी, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए सख्त निर्देश ..

550 थानों के लिए 102 करोड़ की योजना, 18 महीने तक सुरक्षित रखा जाएगा फुटेज .. बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती के आत्मानंद स्कूल में सांसद कमलेश जांगड़े ने किया पौधारोपण, विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित ..

सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने आज स्थानीय स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को भावभीनी विदाई ..

अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव .. सक्ती, सक्ती जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं...

खबर कोरबा16 घंटे ago

हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरण किया गया ..

सरस्वती सायकल योजना से हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा की 44 बालिकाओं के चेहरे पर खिली मुस्कान .. कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

31 किलो की विशाल कांवड़ लेकर देवघर पहुंचे सक्ती के शिवभक्त, बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना ..

सक्ती के शिवभक्तों ने रचा इतिहास, 31 किलो की कांवड़ से किया जलाभिषेक, सुल्तानगंज से देवघर तक पैदल यात्रा पूरी...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

लीनेस डॉ. शालू पाहवा ने प्रतिभावान बालिकाओं का किया सम्मान, कॉपी-पेन व स्मृति चिन्ह देकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने किया प्रेरित ..

बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना समाज के विकास की मजबूत नींव : डॉ. शालू पाहवा, सेजस कसेर पारा स्कूल में...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार ..

30 किस्तों में 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित , महतारी वंदन की राशि...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री साय ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकार निशा द्विवेदी की पुस्तक ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का किया विमोचन , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending