Connect with us

ख़बर रायपुर

झुग्गी बस्ती से निकलकर श्रमिकों के बच्चों ने बनायी अंतर्राष्ट्रीय पहचान ..

Published

on

भारतीय साफ्ट बाल टीम में राज्य के तीन युवा कर रहे हैं प्रतिनिधित्व ,

अब मजदूर के बच्चे मजदूर नहीं रहेंगे, उन्हें भी छूना है आसमानः मुख्यमंत्री श्री बघेल ,

श्रमिक हित में छत्तीसगढ़ सरकार लगातार कर रही है काम ..

रायपुर, 02 मई 2023 को कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं होता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों। कवि दुष्यंत कुमार की ये कविता आज छत्तीसगढ़ के उन युवाओं के लिए बिल्कुल सटीक बैठती है जो ऐसे समाज से आते हैं जो शायद ही कभी बड़े सपने देखते हों। ऐसे ही समाज और परिवार को आगे बढ़ाने का जिम्मा लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल श्रमिक हितों में लगातार काम कर रहे हैं। विगत चार वर्षों से छत्तीसगढ़ में श्रमिक हितों में मुख्यमंत्री ने अनेक योजनाएं शुरू की हैं जिनका लाभ लेकर अब श्रमिकों के बच्चे भी आसमान छू रहे हैं। ऐसे ही श्रमिक परिवारों के तीन होनहार सितारे छत्तीसगढ़ के झुग्गी झोपड़ी से निकलकर अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आसमान की बुलंदियों को छू रहे हैं।

रायपुर के रहने वाले निखिल नायक, बीरू बाग और किशन महानंद रायपुर की झुग्गियों से निकलकर कनाडा और हांगकांग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। ये तीनों पिछले चार वर्षों से इंडियन साफ्ट बाल टीम के सदस्य हैं और अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के लिए खेलते हुए इन तीनों ने अब तक सात गोल्ड मेडल हासिल किए हैं।

निखिल नायक के पिता विनोद नायक, बीरू बाग के पिता घनवर बाग और किशन महानंद के पिता भगवान दास दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। चार साल पहले तक इनके मन में गलती से भी ये खयाल नहीं आता था कि ये अपने बच्चों को भी मजदूरी के अलावा कुछ और करते देख सकते हैं। लेकिन मुख्यमंत्री श्री बघेल ने असंगठिक श्रमिकों से वायदा किया था कि अब मजदूर के बच्चे मजदूर नहीं रहेंगे और इस वायदे को उन्होंने निभाया और श्रमिकों के कल्याण के लिए योजनाएं शुरू कर उनके लिए आर्थिक सशक्तिकरण के द्वार खोले। इसी का परिणाम था कि ये तीन होनहार युवा कुछ अलग करने की दिशा में आगे बढ़े और आज रायपुर की तंग गलियों से निकलकर देश और विदेश में छत्तीसगढ़ का परचम लहरा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने के लिए मुख्यमंत्री ने इन होनहार खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 50-50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की है और इनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...49 मिनट ago

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल ..

बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई में अपहृता रायपुर से बरामद .. सक्ती, थाना बाराद्वार पुलिस ने शादी का झांसा देकर...

खबर सक्ती ...52 मिनट ago

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रिपोर्ट के तीन घंटे के भीतर भेजा जेल ..

प्रेम संबंध बनाकर शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर आरोपी फरार; बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई .. सक्ती, शादी का झांसा...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़ ..

26 घंटे की नाकाबंदी रंग लाई: एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के नेतृत्व में 1.66 करोड़ की संपत्ति जब्त, राजस्थान का...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे का टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत ..

VSK ऐप की विसंगतियों, टीईटी इंद्राज और सेवा पुस्तिका संधारण पर हुई चर्चा, DEO ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

नो-एंट्री तोड़कर शहर में घुसा बोरवेल वाहन, यातायात पुलिस ने ठोका 2500 का जुर्माना ..

सक्ती में भारी वाहनों पर सख्ती, प्रतिबंधित समय में प्रवेश करने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई .. सक्ती, जिला मुख्यालय...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

RTO/DTO मुख्यालय में उपस्थित रहें, बकाया वसूली अभियान तेज करें-सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस प्रकाश ..

परमिट लेकर बस न चलाने वालों पर होगी कार्रवाई .. रायपुर, परिवहन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में सचिव एवं...

खबर सूरजपुर ..22 घंटे ago

विद्यालय खुलते ही शुरू हुआ पालक-बालक संपर्क अभियान, कलेक्टर रैना जमील के निर्देश पर घर-घर पहुंचकर शिक्षकों ने किया जागरूक ..

निःशुल्क सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दी जानकारी, बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील .. सूरजपुर, नवीन शैक्षणिक सत्र...

खबर सूरजपुर ..22 घंटे ago

मोदी सरकार के 12 साल: सूरजपुर में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू, सांसद चिंतामणि महाराज ने किया उद्घाटन ..

चित्रों में दिखी विकास और जनकल्याण की यात्रा, केंद्र सरकार की उपलब्धियों से रूबरू हुए नागरिक .. सूरजपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

वर्दी में बाजार के चबूतरे पर सोते मिला आरक्षक, वीडियो वायरल होते ही एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया निलंबित ..

पुलिस की छवि धूमिल करने और ड्यूटी से गायब रहने पर आरक्षक पर गिरी गाज, तत्काल निलंबन की कार्रवाई .....

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

उर्वरक भंडारण में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, विक्रेता की बिक्री 21 दिनों के लिए प्रतिबंधित ..

कृषि विभाग की सख्ती: दस्तावेज नहीं मिलने पर उर्वरक प्रतिष्ठान पर कार्रवाई, सात दिन में मांगा जवाब .. सक्ती, कलेक्टर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending