Connect with us

खबर सक्ती ...

संभागायुक्त डॉ अलंग ने किया शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण ..

Published

on

संभागायुक्त ने स्थापना, भंडार, लेखा आदि शाखाओं के पंजी संधारण, हितग्राहियों को दी जा रही अन्य सुविधाओं का किया गहन निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ..

जांजगीर-चांपा, बिलासपुर संभाग के संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने आज कलेक्ट्रेट में संचालित विभिन्न शाखाओं, एसडीएम कार्यालय अकलतरा, तहसील कार्यालय अकलतरा सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया।

इस दौरान कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी उपस्थित रही। संभागायुक्त ने उपस्थिति पंजी, लेखा रजिस्टर, हितग्राहियों को दी जा रही अन्य सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संभागायुक्त ने कलेक्टर न्यायालय, जिला नाजिर शाखा में उन्होंने कैश बुक का अवलोकन किया तथा सभी पंजी अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चिटफंड की राशि तथा वेतन पंजी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कलेेक्टोरेट कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर स्थापना, भंडार, लेखा आदि शाखाओं के संधारण और विभागीय कामकाज की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली।
कमिश्नर डॉ अलंग ने जिला अंतर्गत अकलतरा के एसडीएम, तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय में अलग-अलग शाखाओं के निरीक्षण कर निर्देशित किया कि सभी पंजी में सत्यापन अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रकरणों में क्रमांक, पंजी में रेफरेंस नम्बर दर्ज करने, बंध पत्र निष्पादित करते हुए किसानों की समस्याओं का निराकरण के निर्देश भी दिए।

संभागायुक्त ने भू-अर्जन के प्रकरणों, भुगतान की स्थिति की जाँच करते हुए एसडीएम को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने रीडर शाखा, कानूनगो शाखा, नायब नाजिर शाखा सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा चालू प्रकरणों, नामांतरण, सीमांकन, भू-अर्जन, दाण्डिक प्रक्रिया, डिस्पोजल प्रकरणों, पटवारियों की सेवा पुस्तिका आदि की जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालय में प्रकरणों की जाँच की। रीडर सहित अन्य शाखाओं के कर्मचारियों द्वारा बनाई गई पंजियों की जाँच कर तहसीलदारों और एसडीएम को रीडर की समीक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

संभागायुक्त ने न्यायालय अपर कलेक्टर, वित्त शाखा, जिला नाजिर शाखा, राजस्व लेखापाल, राजस्व मोहर्रिर शाखा, राजस्व अभिलेख कोष्ठ, शिकायत शाखा, मुख्यमंत्री जनचौपाल शाखा, लायसेंस एवं सांख्यिकीय लिपिक शाखा, लोक सेवा गांरटी शाखा, भू-अर्जन शाखा, भू-अभिलेख शाखा, सहायक आयुक्त आबकारी का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्टोरेट कार्यालय के सभी शाखाओं में जाकर आवेदनों एवं दस्तावेजों का निरीक्षण कर सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय, जिला परिवहन कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सहायक श्रमायुक्त कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए।

संभागायुक्त ने तिलई गौठान में विभिन्न स्व-सहायता समूह की महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रीपा योजना अंतर्गत आजीविका संबंधी गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर उपायुक्त राजस्व अखिलेश साहू, उपायुक्त विकास श्रीमती अर्चना मिश्रा, अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ डॉ ज्योति पटेल, अकलतरा एसडीएम श्रीमती ममता यादव, तहसीलदार अकलतरा एवं विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

अधिवक्ताओं से की भेंट –

कमिश्नर डॉ अलंग ने तहसील कार्यालय अकलतरा में अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने विभिन्न मांग कमिश्नर के समक्ष रखी। कमिश्नर ने उनकी मांगों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न ..

पेसा और वन अधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , राज्य...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल ..

प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम .. रायपुर, राज्य में घुमंतू और बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय देने, गौ-संरक्षण को...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, 05 अगस्त 2026 को मंत्रिपरिषद के निर्णय (1) मंत्रिपरिषद ने ’छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन’ को मंजूरी दी...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल ..

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित , चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारी ..

15 अक्टूबर तक जनता से मांगे गए सुझाव .. ​रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC) लागू करने...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ..

स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग सचिव की उपस्थिति में मंत्रालय में हुई अहम बैठक .. रायपुर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न ..

जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजातिय क्षेत्र में पंचायत अनुसूचित क्षेत्र विस्तार अधिनियम...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण ..

वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना .. रायपुर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए .. रायपुर, वन मंत्री केदार कश्यप के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending