ख़बर रायपुर
मुख्यमंत्री आज 17 मई को धमतरी विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल ..

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 17 मई को धमतरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार ..

मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे धमतरी जिले के ग्राम भोयना पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा ग्राम अछोटा पहुंचकर वहां रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में संचालित कार्याें का निरीक्षण करेंगे। श्री बघेल यहां महिला स्व-सहायता समूहों से चर्चा कर उनके काम की जानकारी लेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ग्राम भोयना से दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 12.40 बजे ग्राम भटगांव पहुंचेंगे और वहां चंद्रमौली माता मंदिर में दर्शन करने के बाद विभिन्न विकास कार्याें का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री का वितरण भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम भटगांव में आयोजित भेंट-मुलाकात में आम जनता से राज्य शासन की योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी लेंगे।
श्री बघेल भटगांव से कार द्वारा 2.45 बजे धमतरी विकासखण्ड के ग्राम सोरम पहुंचेंगे और वहां से अपरान्ह 3.20 बजे कार द्वारा ग्राम भटगांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भटगांव से हेलीकॉप्टर द्वारा 3.30 बजे धमतरी विकासखण्ड के ग्राम मुजगहन आएंगे और वहां से कार द्वारा लोहरसी सर्किट हाउस पहुंचकर अपरान्ह 3.50 बजे से विभिन्न प्रतिनिधि मण्डलों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे लोहरसी सर्किट हाउस से मुजगहन आएंगे और वहां से 4.55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 5.25 बजे रायपुर लौट आएंगे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..

























You must be logged in to post a comment Login