Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में साढ़े सात हजार कन्याओं के विवाह का लक्ष्य ..

Published

on

बजट में दोगुनी वृद्धि करते हुए 38 करोड़ रूपए आबंटित ,

गरीब परिवार की हर बेटी के विवाह पर व्यय की जाएगी 50 हजार रूपए की राशि ,

विवाह के मौके पर कन्या को मिलेगा 21 हजार रूपए का ड्रॉफ्ट और 15 हजार रूपए का उपहार ..

रायपुर, 16 मई 2023 को छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों की बेटियों की शादी अब पूरे सम्मान के साथ होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि अब बढ़ाकर 50 हजार रूपए कर दी गई है। विवाह के अवसर पर प्रत्येक कन्या को 21 हजार रूपए की राशि बैंक खाते या बैंक ड्रॉफ्ट के रूप में दी जाएगी। इसके अलावा 15 हजार रूपए की राशि के उपहार भी दिए जाएंगे। चालू वित्तीय वर्ष में प्रथम छमाही में तीन हजार कन्याओं और वार्षिक आधार पर 07 हजार 500 कन्याओं के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया है, इससे कई निर्धन परिवारों का अपनी बेटियों के सम्मानजनक रूप से विवाह का सपना पूरा हो सकेगा।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में प्रत्येक कन्या को विवाह आयोजन व्यवस्था और परिवहन पर प्रति कन्या 8 हजार रूपए, इसके साथ विवाह के मौके पर वर-वधु के कपड़े, श्रृंगार सामग्री इत्यादि पर 6 हजार रूपए खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही विवाहित जोड़े को 15 हजार रूपए की उपहार सामग्री भी भेंट की जाएगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बेटियों के विवाह के लिए सहायता राशि में दो बार वृद्धि की है। श्री बघेल ने वर्ष 2019 में योजना के तहत सहायता राशि को 15 हजार रूपए से बढ़ाकर 25 हजार रूपए कर दिया था। अब 2023-24 के बजट में यह राशि बढ़ाकर 50 हजार रूपए कर दी गई है। वर्ष 2019 की तुलना में निर्धारित बजट राशि भी दोगुनी करते हुए 38 करोड़ रूपए कर दी गई है।

योजना तहत देय लाभ ..

योजनान्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार और मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अंतर्गत कार्डधारी परिवार की 18 वर्ष से अधिक आयु की अधिकतम दो कन्याओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। योजनांतर्गत विधवा, अनाथ, निराश्रित कन्याओं को भी शामिल किया जाता है। योजना का लाभ लेने के लिए जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी/जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। विकास खंड स्तर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी या एकीकृत बाल विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। योजना के संबंध में अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भी जानकारी ली सकती है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर3 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा5 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़5 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...5 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending