Connect with us

खबर सक्ती ...

मकस कहानिका राज्य प्रभारी छत्तीसगढ़ नरेन्द्र वैष्णव “सक्ती” ने बेहतरीन काव्य-पाठ प्रस्तुत कर इंदौर वासियों का मन मोह लिया ..

Published

on

सक्ती, विगत दिवस 14 मई 2023 का दिन सक्ती नगर के लिए खास रहा। उक्त दिवस को मकस कहानिका मंच ढोरी बोकारो द्वारा मिनी मुंबई के नाम से प्रख्यात माता अहिल्या की नगरी इंदौर के शिवाजी भवन में हिंदी साहित्य समिति की ओर से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का वृहद आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के सक्ती शहर के उदीयमान कवि “कविश्रेष्ठ सह समीक्षक नरेन्द्र वैष्णव “सक्ती” ने अपनी स्वरचित काव्य गीत के पाठ से सभी सुधिजनों, प्रबुद्ध कवि – कवयित्रियों को खूब रिझाया। प्रस्तुत गीत के कुछ अंश यहाँ उद्धृत हैं।
माँ कौशल्या की धरती से, शब्द पिरोकर लाया हूँ।
मातु अहिल्या मंच सजाने, द्वार तुम्हारे आया हूँ।

आमंत्रित अभ्यागतों मुख्य अतिथि डाॅ. पुष्पेन्द्र दुबे, प्रो. रंजीत सिंह कालेज इंदौर एवं सभाध्यक्ष डाॅ. सुरेश पटेल संस्थापक कबीर विचार मंच इंदौर व मकस कहानिका के संस्थापक व प्रधान संपादक श्याम कुँवर “भारती” जी द्वारा माँ सरस्वती का पूजन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। मेरठ की कवयित्री सीमा शर्मा ने सरस्वती वंदना तथा कवि गोपाल सिंह दण्डोतिया ग्वालियर ने गणेश वंदना प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर कविवर प्रदीप मिश्र “अजनबी” नई दिल्ली , सीमा शर्मा मेरठ , पंकज त्रिपाठी पन्ना, नरेन्द्र वैष्णव “सक्ती” छत्तीसगढ़ , गोपाल सिंह दण्डोतिया ग्वालियर, सीता सेन, सुधा चौहान, आशा जाखड़ , अंजू कंसल कनुप्रिया, अलका जैन, सुनीता अग्रवाल इंदौर, कविता राय जबलपुर तथा मकस कहानिका के संपादक बोकारो झारखंड से श्याम कुँवर “भारती” ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि, सभाध्यक्ष एवं प्रबुद्धजनों ने मंचीय गतिविधियों के सफलतम कार्यों की प्रशंसा की। सभी कवि एवं कवयित्रियों के साथ ही मंचस्थ अतिथियों का स्वागत शाल, श्रीफल व सम्मान पत्र देकर किया गया।
मंच संचालन कविता राय ने बेहतरीन शैली में किया। धन्यवाद ज्ञापन सह आभार प्रदर्शन मीना अग्रवाल उप राज्य प्रभारी मध्यप्रदेश द्वारा संपन्न हुआ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर बिलासपुर3 घंटे ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश ..

समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि शासकीय...

खबर बिलासपुर4 घंटे ago

राजस्व प्रकरणों पर सख्ती: कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

सीमांकन व बटांकन के लंबित मामलों में तेजी लाने अतिरिक्त टीम गठन व नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश .. बिलासपुर, कलेक्टर...

खबर बिलासपुर4 घंटे ago

तालाब गहरीकरण से निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : कलेक्टर ..

मिट्टी-मुरूम के लिए बनेगी सुनियोजित व्यवस्था, 200 तालाब होंगे गहरे , गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त कलेक्टर, ठेकेदारों को दी...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

चेक बाउंस मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस को बड़ी सफलता ..

जमानत शर्तों का उल्लंघन कर फरार आरोपी को पकड़कर भेजा गया जेल .. जांजगीर-चांपा, चेक बाउंस के मामले में लंबे...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई: लालमाटी में 50 ट्रिप अवैध रेत भंडारण पकड़ा गया ..

सक्ती, जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

“सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं” — सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर JCCJ ने जताया आभार ..

अमित जोगी प्रकरण में हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, पार्टी ने बताया सत्य और न्याय की जीत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सक्ती में भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा हमला, विपक्ष पर महिलाओं के हक में बाधा बनने का आरोप ..

महिला आरक्षण को ऐतिहासिक कदम बताते हुए सांसद कमलेश जांगड़े ने साधा विपक्ष पर निशाना, राजनीतिक स्वार्थ का लगाया आरोप...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो स्थानों से महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश और सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending