Connect with us

ख़बर रायपुर

उच्च रक्तचाप को नजरअंदाज न करें, हो सकती है कई गंभीर बीमारियां ..

Published

on

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ,

अपने ब्लड प्रेशर पर रखें नजर, धूम्रपान और कैफीन के सेवन से बचें ..

रायपुर, 17 मई 2023 को हर साल 17 मई को मनाए जाने वाले विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे) पर आज रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के मेडिसिन विभाग में उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) एवं शरीर पर इसके प्रभावों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के मेडिसिन विभाग के पीजी छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. डी.पी. लकड़ा, डॉ. आर.एल. खरे, डॉ. एम. पाटिल, डॉ. हिमेश्वरी, डॉ. अंकित और डॉ. नेमेश की मौजूदगी में मरीजों को उच्च रक्तचाप की बीमारी से संबंधित लक्षण, निदान, रोकथाम, जीवन-शैली में बदलाव और आहार संबंधी जानकारी दी गई। डॉक्टरों ने रक्तचाप की नियमित निगरानी और दवाओं के अनुपालन के महत्व को रेखांकित किया। मरीजों को उच्च रक्तचाप की जटिलताओं के साथ स्वस्थ जीवन शैली और नियमित दवाओं की मदद से हाइपरटेंशन के रोकथाम के बारे में भी बताया गया।

जागरूकता अभियान के तहत हृदय रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव एवं डॉ. सी.के. दास ने रक्तचाप एवं उसके मापने की विधि, उपकरण एवं मापदंडों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने बताया कि उच्च रक्तचाप को नजरअंदाज न करें। उच्च रक्तचाप भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्या जैसे दिल का दौरा, स्ट्रोक, क्रॉनिक किडनी डिसीज इत्यादि को जन्म दे सकता है। इससे बचने के लिए नियमित रूप से अपना ब्लड प्रेशर चेक करें। धूम्रपान एवं कैफीन का सेवन न करें। अच्छी जीवनशैली रखें जिसमें शरीर का वजन नियंत्रित हो। थोड़ी सी सावधानी अपनाकर हाइपरटेंशन की बीमारी से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉ. ज्योति जायसवाल और निश्चेतना विभाग की डॉ. जया लालवानी सहित मेडिसिन विभाग एवं स्त्री रोग विभाग के अनेक पीजी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश ..

समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि शासकीय...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

राजस्व प्रकरणों पर सख्ती: कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

सीमांकन व बटांकन के लंबित मामलों में तेजी लाने अतिरिक्त टीम गठन व नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश .. बिलासपुर, कलेक्टर...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

तालाब गहरीकरण से निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : कलेक्टर ..

मिट्टी-मुरूम के लिए बनेगी सुनियोजित व्यवस्था, 200 तालाब होंगे गहरे , गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त कलेक्टर, ठेकेदारों को दी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending