Connect with us

ख़बर रायपुर

कोयला सचिव छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं रेलवे महाप्रबंधक के साथ ली बैठक ..

Published

on

रायपुर, सचिव, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार अमृत लाल मीणा अपने एसईसीएल प्रवास के दौरान दिनांक 18 माई 2023 को रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ सरकार अमिताभ जैन के साथ बैठक की। बैठक में एसईसीएल की खनन परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों सहित खदानों के बेहतर संचालन के लिए राज्य सरकार के साथ बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त सचिव, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार विस्मिता तेज एवं सीएमडी एसईसीएल डॉ. प्रेम सागर मिश्रा भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान एसईसीएल के संचालन से संबंधित मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई जिसमें मुख्य रूप से पर्यावरण मंजूरी, वन मंजूरी, भूमि अधिग्रहण, परियोजनाओं के विस्तार में राज्य सरकार से अपेक्षित सहयोग आदि शामिल रहे। विशेष रूप से एसईसीएल की मेगा परियोजनाओं जैसे गेवरा और कुसमुंडा को लेकर उपरोक्त विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में कोयला सचिव ने राज्य सरकार के आपसी समन्वय एवं सहयोग से परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर बल दिया।

गौरतलब है कि एसईसीएल की गेवरा मेगा परियोजना हाल ही में 50 मिलियन टन कोयला उत्पादन हासिल करने वाली देश की पहली खदान बन गई है। वर्तमान में इसे 70 मिलियन टन कोयला उत्पादन करने के लिए विस्तारित और विकसित किया जा रहा है। ऐसा होने पर यह एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान बन जाएगी। इसे संदर्भ में हुए यह बैठक काफी अहम थी क्योंकि खदान की विस्तार योजनाओं में शीघ्र भूमि अधिग्रहण के साथ-साथ पर्यावरण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन जैसे अन्य प्रमुख पहलुओं के लिए राज्य सरकार के साथ समन्वय एवं सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।
बैठक में एसईसीएल के शीर्ष प्रबंधन से निदेशक तकनीकी (संचालन) एस के पाल और निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना एस एन कापरी सहित छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे।
कोयला सचिव ने एसईसीएल मुख्यालय में रेलवे के उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक कोयला सचिव मीना अपने प्रवास के अगले चरण में एसईसीएल मुख्यालय सीएमडी एसईसीएल मिश्रा के साथ पहुंचे, जहाँ पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत निदेशक तकनीकी (संचालन) एस के पाल, निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एस एन कापरी, निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्या ने किया, उपरान्त कोयला सचिव महोदय को गार्ड ऑफ़ आनर एसईसीएल की सुरक्षा टुकड़ी दवारा दी गई। तत्पश्चात कोयला सचिव दवारा एसईसीएल मुख्यालय प्रशासनिक भवन सीएमडी सभाकक्ष में महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे आलोक कुमार के साथ एसईसीएल सीएमडी डॉ मिश्रा की उपस्थिति में बैठक की। बैठक में एसईसीएल के कोयला डिस्पैच, रेलवे रैकों की उपलब्धता, एसईसीएल की रेल परियोजनाओं आदि से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई, साथ ही बैठक में घरघोड़ा, कोरीछपार, धरमजयगढ़, छाल एवं बरौद साईडिंग के लिए रेलवे रैक, बिलासपुर-उरगा राष्ट्रीय राजमार्ग, धरमजयगढ़-उरगा कोयला परियोजना, आदि से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।

बैठक में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से महाप्रबंधक के सचिव हिमांशु जैन, मण्डल रेल प्रबन्धक प्रवीण पांडे, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एन श्रीकुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ पीके त्रिपाठी, सीएफ़टीएम एस अब्दुल रहमान उपस्थित रहे। वहीं एसईसीएल से निदेशक तकनीकी (संचालन) एस के पाल, निदेशक (वित्त) . श्रीनिवासन, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एस एन कापरी, निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्या, विभीन्न विभागाध्यक्षगण उपस्थित रहे।
श्रीमती बी मीणा के करकमलों से दिव्यांगो को ट्राईसाइकल व व्हील चेयर का वितरण पूनम मिश्रा अध्यक्षा श्रद्धा महिला मंडल की रही गरिमामयी उपस्थिति एसईसीएल मुख्यालय वसंत विहार स्थित वसंत क्लब में 18 मई 2023 को श्रद्धा महिला मंडल के तत्वावाधान
एसईसीएल मुख्यालय वसंत विहार स्थित वसंत क्लब में 18 मई 2023 को श्रद्धा महिला मंडल के तत्वावधान में ट्राईसाइकिल व व्हील चेयर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती बी. मीणा रहीं जो कि माननीय सचिव कोयला श्री अमृत लाल मीणा के साथ एसईसीएल प्रवास पर उपस्थित हुई। इस मौके पर श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा की गरिमामीय उपस्थि रही। विदित हो कि श्रद्धा महिला मण्डल एसईसीएल में कार्यरत अधिकारियों की सहधर्मणियों की स्वैच्छिक पंजीकृत संस्था है जो कि वर्ष पर्यन्त विभिन्न प्रकार के जनकल्याणकारी गतिविधियों का संचालन करती रहती हैं जिसमें अनाथालय, वृद्धा आश्रम को सहयोग, महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई-बुनाई प्रशिक्षण, कम्प्यूटर कोर्स, ग्रीष्म ऋतु में प्याऊ का संचालन आदि कार्य शामिल है। श्रद्धा महिला मण्डल के तत्वावधान में एसईसीएल के 13 क्षेत्रों में महिला समितियाँ भी कार्यरत हैं।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि बी. मीणा ने कहा कि दिव्यांगों को दी जा रही यह सहायता मानवता का अनुपम उदाहरण है। पूनम मिश्रा अध्यक्षा श्रद्धा महिला मण्डल ने कहा कि हमें खुशी है कि बी. मीणा भाभीजी के हाथों से हमारी टीम को यह जनसहयोग का कार्य करने का मौका मिला है। इस अवसर पर कुल 21 लाभार्थियों को ट्राईसाईकल व व्हीलचेयर का वितरण किया गया, जिसमे से 15 दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल वहीं 6 लोगों को व्हीलचेयर प्रदान किए गए । लाभार्थियों की सूची समाज कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन से प्रदत्त की गयी थी।
इस अवसर पर श्रद्धा महिला मण्डल की उपाध्यक्षागण रीता पाल, राजी श्रीनिवासन, संगीता कापरी, शारदा आचार्या सहित श्रद्धा महिला मण्डल की सदस्याएँ बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending