Connect with us

खबर सक्ती ...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ग्राम सुवाडेरा और मसनियाकला में दी विकास कार्यों की सौगात ..

Published

on

सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सक्ती जिले के ग्राम सुवाडेरा और मसनियाकला में अनेक विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने ग्राम सुवाडेरा में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के संभागीय कार्यालय का उद्घाटन किया।

इसके साथ ही उन्होंने ग्राम मसनियाकला के प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति मर्यादित मसनियाखुर्द में 25 लाख रूपये से अधिक लागत राशि के नवनिर्मित समिति कार्यालय एवं गोदाम भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही तेरह लाख रूपये से अधिक लागत राशि के किसान कुटीर निर्माण कार्य रगजा और तेरह लाख रूपये से अधिक लागत राशि के किसान कुटीर निर्माण कार्य अमलडीहा का भूमि पूजन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। गांव के किसान गरीब कैसे आगे बढ़े इस पर कार्य किया जा रहा है। गांव का हर व्यक्ति अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बने इसके लिए राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान मजदूर न्याय योजना, नरवा, गरुआ, घुरवा, बाड़ी जैसी अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में राज्य सरकार द्वारा एक एकड़ में 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा भी की गई है।

जो किसानों के लिए बहुत ज्यादा लाभप्रद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए 2500 रूपये बेरोजगारी भत्ता भी दिया जा रहा है तथा आने वाले समय में शिक्षा सड़क रोजगार आदि दिशा में भी और बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। इसी प्रकार कार्यक्रम को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक और राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा 725 नए सेवा सहकारी समिति बनाए गए हैं तथा प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा भी की गई है जो किसानों के आर्थिक विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी।
इस अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योतसना महंत, कांग्रेस कमेटी जिलाअध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव इंजि. रवि पाण्डेय, गुलजार सिंह, अध्यक्ष प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति मसनियाखुर्द रमेश कुमार गबेल, संस्था प्रबंधक प्राथमिक कृषि शाखा सहकारी समिति मसनियाखुर्द आशुतोष जायसवाल, कमिश्नर छत्तीसगढ हाऊसिंग बोर्ड सत्य नारायण राठौर, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे सहित संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending