Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण ..

Published

on

मालखरौदा सीएचसी में जल्द उपलब्ध कराए सिजेरियन आपरेशन की सुविधा – कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मालखरौदा विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सारसकेला, चिरौदी और पोता के स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ केंद्रों को स्वच्छ तथा सुव्यवस्थित रूप से संचालन करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएचसी मालखरौदा के ऑपरेशन थियेटर में चल रहे उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया तथा जल्द ही सिजेरियन आपरेशन की सुविधा इस स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ सर्जन की पदस्थापना की जा चुकी है। जिसके उपरांत मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत आने वाले आमजनों को सामान्य और जटिल प्रसव की समस्त स्वास्थ्य सुविधाएं सीएचसी केंद्र में उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। साथ ही विकासखंड अंर्तगत आने वाले प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त किया जा रहा है। उल्लेखनीय है की प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी कलेक्टर के निर्देशन में चलाए जा रहे सर्व सक्ती अभियान के तहत अपने केंद्र अंतर्गत आने वाले आमजनों के बीच जाकर स्वास्थ्य जनचौपाल आयोजित कर रहें है और स्वास्थ्य के प्रति आमजनों को जागरूक कर रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर, मालखरौदा एसडीएम श्रीमती रजनी भगत, बीएमओ डॉ के.के सिदार, डीपीएम श्रीमती अर्चना तिवारी तथा जनपद पंचायत मालखरौदा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर ने बताया कि नवीन जिला गठन उपरांत कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु विशेष अभियान की शुरुवात की गई है। जिसके अंतर्गत ग्राम स्तर में स्वास्थ्य चौपाल आयोजन कर स्वास्थ्य जागरूकता का प्रचार करते हुवे लोगो को जागरूक करना, स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना, स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर उन्नमुखीकरण किया जाना, मैदानी स्तर के स्वास्थ्य कर्मचारियों को विशेषज्ञ चिकित्सक से सीधे संपर्क स्थापित किया जाना आदि गतिविधियां शामिल है तथा इन समस्त गतिविधियों का सीधे अवलोकन कलेक्टर द्वारा किया जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending