Connect with us

खबर सक्ती ...

उप जेल सक्ती में विश्व पर्यावरण दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर के साथ वृक्षारोपण हुआ संपन्न ..

Published

on

वृक्षों से उत्सर्जित ऑक्सीजन से ही हमारी जिंदगी है इसलिए पर्यावरण संरक्षण हमारा महती कर्तव्य है … न्यायाधीश बी आर साहू ,

हर व्यक्ति अपने जन्म दिन पर एक पौधे अवश्य लगावे… सी जे एम चेतना सिंह ,

वृक्ष है तो जल है और जल है तो जीवन है …एडवोकेट चितरंजय पटेल ..

सक्ती, वृक्षों से उत्सर्जित ऑक्सीजन से ही हमारी जिंदगी है इसलिए पर्यावरण संरक्षण हमारा महती कर्तव्य है।

यह उद्गार प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी आर साहू ने आज पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर जेल परिसर में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।

इन पलों में कार्यवाहक मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी चेतना सिंह ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए प्रत्येक को अपने जन्म दिन पर एक एक पौधे अवश्य लगाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के संचालक राष्ट्रीय मानव अधिकार व सामाजिक न्याय आयोग के लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष व उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चित्रंजय पटेल ने कहा कि वृक्ष है तो जल है और जल है तो जीवन है इसलिए पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्ष लगाने के साथ ही उसका संरक्षण और संवर्धन जरूरी है।
कार्यक्रम के अंतिम संबोधन में जेलर सतीश भार्गव ने मंचासीन अभ्यागतों के प्रति आभार प्रगट करते हुए जीवन में प्रकृति संरक्षण के लिए दिल से प्रयास हो तभी हम प्राकृतिक संसाधनों का लाभ उठा सकेंगे। अंत में न्यायाधीश महोदय के द्वारा सभी को पर्यावरण सरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई। समापन अवसर पर मंचासीन अभ्यागतों के साथ उप मुख्य विधिक अधिकारी सत्यनारायण सिंह अधिवक्ता, सहायक विधिक अधिकारी विष्णु अग्रवाल अधिवक्ता, न्यायालय परिवार से विकास बरेठ, कोमल नवरंग आदि के साथ जेल परिवार के लोगों ने नारियल, आम, बेल आदि पौधों का रोपण किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़2 घंटे ago

🚨 रायगढ़ पुलिस की देह व्यापार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ ..

🚨 सीएसपी रायगढ़ और ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में थाना साइबर और चक्रधरनगर की संयुक्त टीम ने किया रेड ,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ थीम पर सक्ती में मैराथन दौड़, युवाओं और नागरिकों ने दिखाया उत्साह ..

सक्ती, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ थीम...

खबर जांजगीर-चांपा ..4 घंटे ago

अग्नि सुरक्षा हेतु आवासीय एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए गृह मंत्रालय ने जारी की एडवायजरी ..

जांजगीर-चांपा, ग्रीष्म ऋतु में तापमान बढ़ने के साथ आगजनी की घटनाओं की संभावना को देखते हुए भारत सरकार गृह मंत्रालय,...

खबर रायगढ़20 घंटे ago

🚨 “अभियान संवेदना” : महिला थाना की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीतापुर से किया गिरफ्तार ..

🚨 शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने महिला का किया शारीरिक शोषण, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न ..

श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए .. रायपुर, केंद्रीय न्यासी बोर्ड,...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट ..

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

“स्वस्थ तन स्वस्थ मन” (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना अंतर्गत 25 जून 2026 तक कर सकते हैं आवेदन ..

निजी चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित, छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मिलेगा अवसर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन,...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

बिहान योजना से बदली दूरपती की तकदीर, बनीं ‘लखपति दीदी’ ..

जनसमस्या निवारण शिविर में सम्मानित, सालाना 1.20 लाख रुपये की आय से बनीं आत्मनिर्भर .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर सक्ती में विशेष महाआरती, गूंजा हनुमान चालीसा पाठ ..

देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने मोदी, भाजपा ने सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending