Connect with us

ख़बर रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग अन्य प्रदेशों के वित्त आयोगों की कार्यप्रणाली का कर रहा है अध्ययन ..

Published

on

राज्य के चौथे वित्त आयोग के प्रतिनिधि मंडल ने किया मध्यप्रदेश का तीन दिवसीय दौरा ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग अन्य प्रदेशों के वित्त आयोगों के कार्यप्रणाली का अध्ययन कर रहा है और अध्ययन से प्राप्त जानकारियों को प्रदेश के अनुकूल क्रियान्वयन की पहल भी कर रहा है। छत्तीसगढ़ के चौथे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सरजियस मिंज के नेतृत्व में आयोग का प्रतिनिधिमंडल मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग की कार्यप्रणाली के तुलनात्मक अध्ययन के लिए तीन दिवसीय मध्यप्रदेश राज्य के दौरे पर रहा। चौथे वित्त आयोग के सदस्यों ने मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग द्वारा शासन के विभिन्न विभागों के लिए आयोग के अनुशंसाओं के क्रियान्वयन की व्यवस्था तथा स्थानीय निकायों की वर्तमान स्थिति के अध्ययन के लिए मध्यप्रदेश के पांचवें वित्त आयोग के पदाधिकारियों तथा मध्यप्रदेश शासन के अधिकारियों के साथ बैठक की।

सरजियस मिंज ने आयोग की यात्रा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे कई अहम जानकारियां मिली है, जो छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग को प्रदेश के अनुकूल अनुशंसा में सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश वित्त विभाग के अधिकारियों ने आयोग के अनुशंसाओं पर राज्य शासन के निर्णय तथा अनुशंसाओं का राज्य वित्त पर भार, स्थानीय निकायों का प्रभार और आयोग की अनुशंसा पर अंतरित राशि के वितरण के संबंध में मध्यप्रदेश में स्थापित प्रणाली से अवगत कराया। इसी प्रकार नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने आयोग के सदस्यों को मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित राशि अंतरण हेतु स्थानीय निकायों के लिए विशेष दिशा-निर्देश बनाए जाने के बारे में जानकारी दी, जिससे इन संस्थाओं को राज्य वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित राशि के संबंध में जानकारी प्राप्त हो सके।

दौरे के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के प्रतिनिधि मंडल ने इंदौर नगर पालिक निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर निगम की आय के स्त्रोतों, करों के प्रकार, कर संग्रहण की प्रणाली तथा निगम के आय व व्यय के संबंध में जाना। इस दौरान नगर पालिक निगम इंदौर के स्वच्छता मॉडल के बारे में भी आयोग के सदस्यों को जानकारी दी गई। छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के सचिव सतीश पाण्डेय, संयुक्त सचिव जे.एस. बिरदी, अनुंसधान अधिकारी सुश्री पायल गुप्ता भी अध्ययन भ्रमण के प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending