Connect with us

खबर सक्ती ...

मिडिल स्कूल केरीबंधा में G-20 जनभागीदारी पखवाड़ा अंतर्गत शाला प्रबंधन समिति की बैठक का सफल आयोजन ..

Published

on

सक्ती, 15 जून को शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता यादव एवं सरपंच श्रीमती सुमित्रा नेताम की उपस्थिति में शाला प्रबंधन समिति की बैठक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रखी गई। इस बैठक में विशेष रूप से माताओं व पालकों को शाला प्रवेशोत्सव मनाए जाने संबंधी जानकारियों के साथ ही विद्यालय से जुड़कर शिक्षा के प्रति जागरुकता लाना और सहभागिता निर्वहन हेतु आमंत्रित करना था। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम के उन सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में पहल करना है जिनकी आयु 6 से 14 वर्ष हो, उन्हें शाला में शत-प्रतिशत प्रवेशित कराना है। शाला त्यागी, अप्रवेशी, पलायन के कारण शिक्षा ग्रहण न कर पाना ऐसे बच्चों को चिह्नांकित करते हुए सबको शाला प्रवेश कराते हुए शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताना था।
प्रधान पाठक नरेन्द्र वैष्णव ने बैठक के मुद्दों पर बात रखते हुए सामुदायिक सहभागिता से होने वाले कार्य और सफलता के बारे में बताया। उन्होंने शासन की योजनाओं छात्रवृत्ति, मध्याह्न भोजन तथा निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, निःशुल्क गणवेश के बारे में बताया। सत्र 2023 -24 हेतु शालेय कार्य योजना निर्माण व शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने 26 जून को अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया।
शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने सभी माताओं से अनिवार्य रूप से नियत तिथि पर कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आग्रह किया। ग्राम सरपंच ने सभी उपस्थित नागरिकों से शालेय स्वच्छता व सामुदायिक सहभागिता हेतु आगे आकर योगदान करने की बात की।
बैठक में नरेश पटेल, श्रीमती विद्या बरेठ व अन्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..19 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़20 घंटे ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending