Connect with us

खबर सक्ती ...

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश बी.आर. साहू ने हत्या के आरोपियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा ..

Published

on

सक्ती, अभियोजन के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि प्रकरण के सूचना कर्ता नरेश कुमार खांडे के द्वारा थाना बाराद्वार में रिपोर्ट दर्ज करवाया गया कि दिनांक 22 जुलाई 2020 को रात्रि 7:45 बजे भूपेंद्र निराला की दुकान के पास वह, दिलीप खांडे, तिरीथ खांडे रूपेंद्र निराला, रथराम बैठे थे उसी समय दिलीप खांडे अपने मोटरसाइकिल तिरिथ राम खांडे को पीछे बैठा कर बाराद्वार तरफ चला गया, उसके बाद वह भी अपने घर जाकर खाना खाने के बाद सो गया। दिनांक 23 जुलाई 2020 को सुबह उठा तो 7:00 बजे उसे सोनू खांडे ने बताया कि दिलीप खांडे, तिरिथ खंडे रात से वापस घर नहीं आए हैं दोनों के मोबाइल पर कॉल करने पर बंद बताया जा रहा है आसपास खोजबीन किए पूछताछ की तब बाराद्वार के तुषार सिंह छतरी ने रमेश को बताया कि वह दिलीप खांडे व कुछ लोगों को दीपक ठाकुर के घर के सामने नहर तरफ रात को देखा था इस बात को रमेश उसे बताया तब वह और रमेश, दीपक ठाकुर के घर के सामने जाकर खोजे तो नहरपार में छोटा नीम झाड़ के सामने सड़क किनारे दूसरी तरफ एक लोहे का रॉड दो जोड़ी हवाई चप्पल पड़ी थी आसपास खून जैसे निशान थे। वे लोग चप्पल को देखकर दिलीप खांडे एवं तीरथ राम का होना पहचाने नीचे घास में नहर के पानी की ओर किसी चीज को घसीट कर पानी में फेकने का निशान दिख रहा था। तब अनहोनी की आशंका पर दिनेश रत्नाकर रमेश टंडन रथ राम खांडे रंजीत खुटे एवं अन्य लोग व बाराद्वार पुलिस वाले मौके पर आए फिर वे लोग नहर के पानी में उतरे पैर से मोटरसाइकिल टकराया मोटरसाइकिल को रस्सी से बांधकर बाहर निकाले तो दिलीप खांडे एवं तिरिथ खांडे का शव मोटरसाइकिल में साड़ी एवं गमछा से बंधा था तिरीथ राम के कान, सिर, गला, हाथ, तथा दिलीप के सिर में गहरा चोट तथा कंधे पर धारदार हथियार से मारने के निशान मौजूद थे दोनों को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से मारकर हत्या कर लाश को छुपाने के लिए मोटरसाइकिल में साड़ी और गमछा से बांधकर मार के पानी में छुपा दिया था उक्त सूचना के आधार पर पृथक पृथक देहाती मर्ग क्रमांक 0/2020 कायम किया गया। नरेश खांडे की सूचना पर देहाती नालशी 0/20 दर्ज किया गया। थाना बाराद्वार में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र क्रमांक 206/2020 धारा 302, 201 भादवी. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मृतकगण का शव पंचनामा तैयार किया गया घटनास्थल से जब्ती कार्यवाही की गई पोस्टमार्टम कराया गया आरोपीगण का मेमोरेंडम कथन दर्ज किया गया जिसके आधार पर लोहे का रॉड एवं तलवार जप्त किया गया संपूर्ण विवेचना पश्चात अभियुक्तगण के विरुद्ध चालान पेश किया गया उपारपण पश्चात प्रकरण प्रथम अपर सत्र न्यायालय सक्ती में प्राप्त होने पर विचारण प्रारंभ किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से 12 गवाहों को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी गण की ओर से बताया गया कि वे लोग निर्दोष हैं उन्हें इस प्रकरण में झूठा फंसाया गया है शासन की ओर से बताया गया कि आरोपी गण के द्वारा ही घटना किया गया है, इसलिए उन्हें कठोर से कठोर दंड से दंडित किए जाने का निवेदन किया गया।

दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात प्रथम अपर सत्र न्यायालय के न्यायाधीश बी.आर. साहू ने आदेश जारी करते हुए दिनांक 1 जुलाई 2023 को आरोपी विजय कुमार रात्रे एवं दिनेश बंसल को धारा 302 भादवी में आजीवन कारावास एवं 1000 रुपए के जुर्माने से तथा धारा 201 भादवी के लिए 3 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000 रुपए के जुर्माने से दंडित किया गया अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक शासकीय अभिभाषक दुर्गा प्रसाद साहू द्वारा पैरवी किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत ..

सक्ती, नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शाला सक्ती में मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

आगामी बरसात के मौसम में पौधारोपण की तैयारियां करें सुनिश्चित- कलेक्टर , सीएम हेल्पलाईन और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 33 आवेदन प्राप्त ..

सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

🚨 कारोंके शीशे तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया ..

🚨 20 कैमरों के फुटेज और 4 हजार मोबाइल नंबरों की जांच से खुला राज , 🚨 मालखरौदा-जैजैपुर में दहशत...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🚨 बडी खबर: अकलतरा में ISI लिंक संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद सक्ती पुलिस अलर्ट , सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी निगरानी ..

🚨 एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर सक्ती में सुरक्षा सख्त, रेलवे स्टेशन, होटल-लॉज और सार्वजनिक स्थलों पर चला सघन...

खबर बीजापुर ..2 दिन ago

डीजल संकट पर किसानों का फूटा गुस्सा, विधायक के नेतृत्व में निकली सैकड़ों ट्रैक्टरों की रैली ..

जिले में डीजल किल्लत से ठप खेती-किसानी, किसानों संग सड़क पर उतरे विधायक; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन .. बीजापुर, मानसून...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि का हुआ भुगतान ..

जिले के 85,391 किसानों के खाते में 17 करोड़ 08 लाख रुपये हस्तांतरित .. सक्ती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की सख्ती, अनियमितता मिलने पर मेसर्स कमल सेल्स का विक्रय प्रतिबंधित ..

खाद की कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूली पर होगी कार्रवाई, किसानों से शिकायत करने की अपील .. सक्ती, कलेक्टर अमृत...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

आवास प्लस 2.0, 2024 के अंतर्गत पात्रता-अपात्रता मापदण्डों का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ..

24 जून की विशेष ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती मे पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी का विशेष अभियान शुरू ..

30 जून तक अभिलेख सत्यापन एवं संशोधन कराने की अपील .. सक्ती, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending