Connect with us

खबर सक्ती ...

44 साल की शिक्षकीय जीवन का प्रसाद है यह सम्मान- गिरधर प्रसाद भारद्वाज सेवानिवृत्त व्याख्याता ..

Published

on

कड़ी मेहनत से जी ना चुराएं विद्यार्थी, इससे ही सफलता के द्वार खुलते हैं ..

सक्ती, 44 साल की सेवा में मैंने एक शिक्षक के रूप में मैंने अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा ‌व ईमानदारी से निभाने की कोशिश की है। शासकीय सेवानिवृत्ति के पश्चात मेरे संस्था प्रमुख प्राचार्य बी. के.चक्रवर्ती स्वयं मेरे घर आकर आज 4 जुलाई, मंगलवार को मुझे विद्यालय परिसर की ओर से सम्मानित किए हैं। इस बात से मैं अभिभूत हूं। एक शिक्षक के लिए इससे बड़ा सम्मान और क्या हो सकता है कि सेवानिवृत्ति पश्चात् उसके प्राचार्य उसे सम्मान देने उसके घर तक पहुंचे हैं। उक्त बातें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकरेली कला से सेवानिवृत्त हुए व्याख्याता गिरधर प्रसाद भारद्वाज ने कही है। गौरतलब हो कि व्याख्याता गिरधर प्रसाद भारद्वाज एक शिक्षक के रूप में 44 साल की सेवा पश्चात बीते 31 मई 2023 को सेवानिवृत्ति हो गए थे। इस अवसर पर प्राचार्य चक्रवर्ती ने सेवानिवृत्त व्याख्याता गिरधर प्रसाद भारद्वाज को कर्तव्यनिष्ठ व अनुशासन प्रिय शिक्षक बताते हुए विद्यालय परिसर की ओर से साल श्रीफल व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। प्राचार्य श्री चक्रवर्ती ने कहा एक शिक्षक के रूप में उनसे हमने काफी कुछ सीखा है जो आगे हमें प्रेरणा देती रहेगी। हम आगे इनके अच्छी सेहत के साथ दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। गौरतलब हो कि व्याख्याता गिरधर प्रसाद भारद्वाज ने सन् 1979 में 18 वर्ष की उम्र में अपने शिक्षकीय जीवन की शुरुआत की थी। इनकी प्रथम नियुक्ति सक्ती विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला टेमर में हुई जहां उन्होंने लगातार 20 वर्ष सेवा दी।‌ इस दौरान उन्होंने शैक्षिक समन्वयक के पद भी अपनी सेवाएं दी। तत्पश्चात सन 2007 से सन 2012 तक आदर्श शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती में उच्च वर्ग शिक्षक के पद पर कार्य किया। श्री भारद्वाज ने अपने शिक्षकीय जीवन के अंतिम 11साल सन 2012 से मई 2023 तक व्याख्याता के रूप में सेवाएं दी हैं। विदित हो कि श्री भारद्वाज अपने समय में सक्ती विकासखंड में सर्वाधिक प्रशिक्षण‌ प्राप्त‌‌‌ शिक्षकों में थे। उन्हें कम्प्यूटर शिक्षक के रूप में सक्ती, डभरा, मालखरौदा तथा जैजैपुर क्षेत्र के सभी शिक्षको ‌को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण देने का गौरव प्राप्त है। उनकी सेवानिवृत्ति पर उनके विद्यालय स्टाफ, परिजन सहित समाज के प्रबुद्धजनों ने उनका अभिनंदन करते हुए उनके स्वस्थ सुखी व दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की है। वहीं सेवानिवृत्त व्याख्याता गिरधर प्रसाद भारद्वाज ने अपने विदाई संदेश में विद्यालयीन बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए कहा कि आप सभी अपने गुरू जनों की आज्ञा का पालन करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करें। श्री भारद्वाज ने जीवन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत को एक मात्र रास्ता बताते हुए शिक्षा को जीवन का आधार बताया। उन्होंने कहा कड़ी मेहनत से ही‌ सफलता के द्वार खुलते हैं जिसके सहारे हम अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत ..

सक्ती, नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शाला सक्ती में मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

आगामी बरसात के मौसम में पौधारोपण की तैयारियां करें सुनिश्चित- कलेक्टर , सीएम हेल्पलाईन और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 33 आवेदन प्राप्त ..

सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

🚨 कारोंके शीशे तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया ..

🚨 20 कैमरों के फुटेज और 4 हजार मोबाइल नंबरों की जांच से खुला राज , 🚨 मालखरौदा-जैजैपुर में दहशत...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🚨 बडी खबर: अकलतरा में ISI लिंक संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद सक्ती पुलिस अलर्ट , सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी निगरानी ..

🚨 एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर सक्ती में सुरक्षा सख्त, रेलवे स्टेशन, होटल-लॉज और सार्वजनिक स्थलों पर चला सघन...

खबर बीजापुर ..2 दिन ago

डीजल संकट पर किसानों का फूटा गुस्सा, विधायक के नेतृत्व में निकली सैकड़ों ट्रैक्टरों की रैली ..

जिले में डीजल किल्लत से ठप खेती-किसानी, किसानों संग सड़क पर उतरे विधायक; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन .. बीजापुर, मानसून...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि का हुआ भुगतान ..

जिले के 85,391 किसानों के खाते में 17 करोड़ 08 लाख रुपये हस्तांतरित .. सक्ती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की सख्ती, अनियमितता मिलने पर मेसर्स कमल सेल्स का विक्रय प्रतिबंधित ..

खाद की कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूली पर होगी कार्रवाई, किसानों से शिकायत करने की अपील .. सक्ती, कलेक्टर अमृत...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

आवास प्लस 2.0, 2024 के अंतर्गत पात्रता-अपात्रता मापदण्डों का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ..

24 जून की विशेष ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती मे पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी का विशेष अभियान शुरू ..

30 जून तक अभिलेख सत्यापन एवं संशोधन कराने की अपील .. सक्ती, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending