Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर को जनदर्शन के माध्यम से अपनी समस्याएं बताने के लिए दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण ..

Published

on

आज जनदर्शन में कुल 64 आवेदन प्राप्त हुए ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूर दराज के गांवों से आये आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में जिले के विभिन्न विकासखंडों के दूर-दराज गांव से ग्रामीण अपनी समस्याएं कलेक्टर को बताने के लिए पहुंचते हैं। आज जनदर्शन में कुल 64 आवेदन प्राप्त हुए।

आज जनदर्शन में सक्ती विकासखंड के ग्राम पंचायत बैलाचुवा के सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य सहित ग्रामवासीयो ने स्कूल के दो शिक्षकों के संबंध में शिकायत लेकर जनदर्शन में पहुंचे, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को वस्तुस्थिति की जानकारी जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मालखरौदा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत छोटे रबेली निवासी टेकराम पिता हीरामनी ने हल्का पटवारी के द्वारा वंशावली जांच प्रस्तुत नहीं किए जाने के सम्बंध में आवेदन लेकर पहुंचे, ऊन्होंने बताया कि हल्का पटवारी के द्वारा आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की जानकारी पेश नहीं किया गया है और पटवारी के पास जाने पर काम नही किया जा रहा है एवं मेरे बिना हस्ताक्षर के हिस्सेदार मेरे जमीन को बेच दिए हैं। जिस वजह से आज उक्त संबंध में सूचना दर्ज कर जांच कर उचित कार्रवाई करने की आवेदन लेकर जनदर्शन पहुंचे, जिस पर कलेक्टर ने तत्काल संबधित अधिकारी को बुलाकर आवश्यक जानकारी लेते हुए जल्द-से-जल्द नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार आज जनदर्शन में सक्ती के शंकर नगर वार्ड नं 04 निवासी कुन्ती बाई साहू ने विद्युत कनेक्शन लगाने जाने की समस्या को लेकर आवेदन लेकर पहुंचे, बाराद्वार तहसील के ग्राम बस्ती बाराद्वार निवासी जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने गंगा जमुना तालाब के बीच में अवैध कब्जा कर घर बनाने के संबंध में पहुंचे, सक्ती तहसील के ग्राम सकरेली कला निवासी पुनीराम यादव ने प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराने के संबंध में पहुंचे, अड़भार तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहंदी खुर्द निवासी अध्यक्ष पवन सिंह शाखा प्रबंधक समिति व सदस्यगण ने सहायक शिक्षक (एलबी) के ट्रांसफर के संबंध में पहुंचे, जैजैपुर विकासखंड के ग्राम सेंदरी निवासी गोरेलाल बर्मन ने ग्राम पंचायत सेंदरी को तहसील हसौद से जैजैपुर करने सहित अन्य विभिन्न ग्रामीणों द्वारा राजस्व, आर्थिक सहायता, रोजगार प्रदाय, पेंशन भुगतान, मजदूरी भुगतान, मुआवजा, भूमि विवाद, राशन कार्ड, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागो को सभी प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक बुधवार को आयोजित किया जाता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending