Connect with us

खबर सक्ती ...

बहन के हत्यारे भाई को आजीवन कारावास एवं 10, हजार रुपए के अर्थदंड की सजा ..

Published

on

द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश डॉ. ममता भोजवानी का निर्णय ..

सक्ती, थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत दिनों ग्राम पंचायत सोठी की किरण केवट ने थाना सक्ती आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की वह दिनांक 7 दिसंबर 2020 को शाम 4:00 बजे अपने पड़ोसी के घर बैठने के लिए जा रही थी, उसी समय उसकी ननंद कांता केवट साइकल को पटक रही थी जिसे मना करने पर वह उसे डांटने लगी, तब वह पड़ोसी के घर बैठने चली गई लगभग 15 मिनट बाद वह और उसका देवर रमेश केवट दोनों एक साथ घर वापस आए उसी समय उसका पति मनीष केवट अपनी बहन कांता के कमरे के दरवाजे को बंद करते हुए निकल रहा था और अपने भाई रमेश को बोला कि मैं बहन कांता के गले को दबाकर मार दिया हूं उसे डॉक्टर के पास ले जाओ, उसके बाद दोनों जाकर कांता को देखे वह बेहोश पड़ी हुई थी, मुंह से खून निकल रहा था, तब उसका देवर रमेश गांव सोंठी के फलेश साहू को बुलाकर कांता को मोटरसाइकिल से सक्ती अस्पताल लेकर गए रीफर किए जाने पर उसका इलाज कोरबा में चला तथा दिनांक 14 दिसंबर 2020 को कांता की मृत्यु हो गई। उक्त सूचना के आधार पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 434/ 2020 धारा 302 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत FlR लिखा गया घटनास्थल का नक्शा तैयार कर आवश्यक सामग्री जप्त किया गया। जांच पश्चात न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी में चालान प्रस्तुत किया गया। उपरपण पश्चात केस द्वितीय अपर सत्र न्यायालय में चला। शासन की ओर से कुल 17 गवाहों का बयान करवाया गया। आरोपी के अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि घटना का कोई आई विटनेस नहीं है, आरोपी ने अपनी बहन की हत्या नहीं किया है उसे झूठा फंसाया गया है, आरोपी का अपनी बहन के साथ कभी कोई विवाद नहीं रहा है दोनों का संबंध अच्छे रहे हैं इसलिए आरोपी को दोष मुक्त किए जाने का निवेदन किया गया। शासन की ओर से बताया गया कि आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त सबूत है आरोपी को कठोर से कठोर दंड से दंडित करने का निवेदन किया गया। दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात द्वितीय अपर सत्र न्यायालय सक्ती के पीठासीन अधिकारी डॉ. ममता भोजवानी ने निर्णय देते हुए दिनांक 5 जुलाई 2023 को लिखा की आरोपी ने अपनी छोटी बहन मृतका कांताबाई को मारपीट कर उसकी हत्या किया है। भारतीय संस्कृति में भाई का दर्जा पिता तुल्य होता है एवं प्रत्येक भाई पर अपनी बहन की रक्षा का दायित्व होता है जबकि इस प्रकरण में उक्त भाई रक्षक नहीं वरन अपनी बहन का हत्यारा है, इसलिए आरोपी मनीष कुमार को धारा 302 भारतीय दंड संहिता में आजीवन कारावास एवं 10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया जाता है। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से शासकीय अधिवक्ता/ अपर लोक अभियोजक ऋषिकेश चौबे ने पैरवी की।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..5 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending