Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में एकल उपयोग प्लास्टिक के विलोपन हेतु गठित टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न ..

Published

on

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जिलों के कलेक्टर एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के लिए जिले में कार्ययोजना बनाएं ..

रायपुर, 14 जुलाई 2023 को मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में एकल उपयोग प्लास्टिक के विलोपन हेतु गठित टास्क फोर्स की तीसरी बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने एकल उपयोग प्लास्टिक के विलोपन हेतु व्यापक कार्ययोजना के तहत प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। उन्होंने एकल उपयोग प्लास्टिक के विकल्प के रूप में बर्तन बैंक, कपड़े, कागज की थैली और दोना-पत्तल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कार्य करने कहा है। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू मौजूद थे।

मुख्य सचिव ने कहा कि एकल प्लास्टिक के विलोपन हेतु व्यापक प्रचार प्रसार एवं जन-जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को कार्ययोजना के अनुसार प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है। बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के विलोपन के लिए की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में प्रस्तुतिकरण के जरिए विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य सचिव ने आवास एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को शासकीय कार्यालयों को एकल प्लास्टिक से मुक्त करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश तैयार कर सामान्य प्रशासन विभाग से समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी तरह से उन्होंने स्कूल और कॉलेजों में आयोजित होने वाले विज्ञान प्रदर्शनियों में सिंगल यूज प्लास्टिक के विलोपन के संबंध में प्रादर्श बनाने छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने कहा है।

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जिलों के कलेक्टर एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के लिए जिले में कार्ययोजना बनाएं और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों एवं पंचायतों से आवश्यक समन्वय कर उनसे सहयोग लें। मुख्य सचिव ने एयरपोर्ट, रेल्वे स्टेशन, औद्योगिक क्षेत्र एवं सार्वजनिक उपक्रमों सहित अन्य संस्थाओं के अधिकारियों को भी एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के लिए आवश्यक कार्यवाही करने कहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव अयाज तम्बोली सहित आवास एवं पर्यावरण, वाणिज्य एवं उद्योग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन, छत्तीसगढ़ पर्यावरण मण्डल सहित छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एण्ड टेक्नालॉजी के अधिकारी शामिल हुए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़1 घंटा ago

♦️ नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल ..

♦️ जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश .. रायगढ, सामाजिक...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

♦️ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान ..

♦️ परिवहन विभाग की तत्पर कार्रवाई से आवेदक को मिली आवश्यक जानकारी , ♦️ त्वरित समाधान से संतुष्ट हुआ शिकायतकर्ता...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

♦️ छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित ..

♦️ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की प्राथमिकता— बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाओं से कोई समझौता नहीं...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

♦️ ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार ..

♦️ सरकारी योजनाओं से मिल रहा संबल, मत्स्य पालन से खुल रहे रोजगार और आय के नए अवसर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

♦️ बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप ..

♦️ मर्दापाल क्षेत्र को मिली 8.63 करोड़ रूपए की विकास कार्यों की सौगात , ♦️ वन मंत्री कश्यप ने सड़क...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

♦️ सक्ती में खनिज के अवैध खनन पर ड्रोन की नजर, रेत भंडारण का हुआ हवाई सर्वे ..

♦️ ड्रोन सर्वे से अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पिसौद-बरेकेल खुर्द में जांच , ♦️ अवैध खनिज उत्खनन रोकने ड्रोन...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

🔹 दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या, दो बदमाश फरार ..

🔹 दवा लेने के बहाने घर पहुंचे, तीन गोलियां दागीं; इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

🔸 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3219 बोरी उर्वरक जब्त, विक्रय केंद्र सील ..

🔸 अधिक कीमत पर खाद बिक्री पर सख्ती, किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: प्रशासन .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🔹 नैनो यूरिया ने बदली खेती की तस्वीर, किसान सुरेश कुमार डनसेना बने प्रेरणास्रोत ..

🔹 कम लागत, बेहतर उत्पादन और आधुनिक तकनीक से बढ़ा किसानों का आत्मविश्वास .. सक्ती, कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🔸 महतारी वंदन योजना बनी मालती श्रीवास के परिवार का मजबूत सहारा ..

🔸 मासिक सहायता से बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतें हो रहीं सुगमता से पूरी .. सक्ती, राज्य शासन की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending