खबर सक्ती ...
कलेक्टर और एसपी ने जिले में लगातार बारिश होने से जिले के विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण ..

जिले के स्वास्थ्य केंद्रों और मतदान केंद्रों का भी किया निरीक्षण ..
सक्ती, जिले में विगत 3 दिवस से हो रही लगातार बारिश के कारण जिले से गुजरने वाले नदी नाले उफान में चल रहे है साथ ही कई पुल पुलिया के ऊपर से पानी का बहाव हो रहा है। जिस कारण कुछ मार्ग बाधित हो रहे हैं। जिले की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने के लिए आज कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और एसपी एम आर आहिरे ने जिले के असोंदा-जर्वे सड़क मार्ग, तुर्री पुलिया सहित अन्य आवश्यक क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कलेक्टर और एसपी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जर्वे, निर्वाचन केंद्र जर्वे का भी निरीक्षण किया। कुर्दा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कलेक्टर और एसपी ने निर्माणाधीन 6 बिस्तर वार्ड तथा नवीन स्थापित हाई मास्क सोलर लाइट के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने असोंदा ग्राम में मितानिन और ग्राम की महिलाओं से स्वास्थ केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उसके बाद जामपाली के निर्वाचन बूथ का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी द्वारा मौसमी बीमारियों के रोकथाम के संबंध में हेल्थ सेंटर के तैयारियों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर, डीपीएम अर्चना तिवारी, एकांत गर्ग अभियंता गृह निर्माण मंडल, कैलाश यादव अभियंता सीजीएमएससी उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login