Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के तहत कलेक्टर एवं एसपी ने ली जिले में कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक ..

Published

on

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी करने के दिए निर्देश ,

विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत सभी अधिकारी आपसी समन्वय से करें कार्य – कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज पुलिस लाईन प्रशिक्षण सभाकक्ष खोखरा जांजगीर में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के तहत जिले में कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा आगामी विधानसभा 2023 के निर्वाचन के दृष्टिगत सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें।
कलेक्टर ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि निर्वाचन के दौरान प्रलोभन, शराब के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए संयुक्त कार्रवाई करने की आवश्यकता होगी, इसके लिए एक समन्वय बैठक करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों, प्रस्ताव की कार्य योजना, नाकों के चिन्हिकरण आदि की जानकारी ली। उन्होंने साईबर मॉनिटरिंग पेड न्यूज, फेक न्यूज, वाट्सएप संदेश की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों को संबंधित मतदान केंद्रों के दौरा करने, वल्नेरेबन क्षेत्रों-समुदायों की पहचान और सूचना तंत्र सक्रिय करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी एक दूसरे से समन्वय करेंगे और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी कार्य करेंगे। बैठक में शांतिपूर्ण, स्वतन्त्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए निवारक कानून और व्यवस्था के तहत सभी सेक्टर अधिकारियों को पुलिस सेक्टर अधिकारियों से बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनावो के दौरान अपराधों में लिप्त व्यक्ति की सूची अपडेट करने, लंबित चुनावी अपराधों की जांच-अभियोजन में तेजी लाने, अवैध हथियारों और गोला बारूद की जप्ति आदि के निर्देश दिए। बैठक में आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत शस्त्र लायसेंसधारियों के लायसेंस सत्यापन एवं शस्त्र जमा कराये जाने की स्थिति, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अंतर्गत 107, 116 (3), जिला बदर, बाउण्ड ओव्हर एवं अन्य प्रतिबंधक कार्यवाही की तुलनात्मक जानकारी, प्रतिबंधक धाराओं के तहत की गई कार्यावाही की तुलनात्मक जानकारी की समीक्षा की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, सर्व एसडीएम, सर्व एसडीओपी पुलिस, तहसीलदार, थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर8 सेकंड ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...14 मिनट ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली19 घंटे ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा और डुमरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण .....

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सेवा का संकल्प, ‘आंगन मिलन सेवा’ से माताओं-बच्चों को मिला अपनत्व ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर लिया कार्यक्रम का जायजा .. पहले दिन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी की ‘कड़ी समझाइश’ और चेतावनी बेअसर: सक्ती के हटरी चौक स्थित भवन में पड़ा छापा, 20 आदतन जुआरी 7.22 लाख के मशरूका के साथ गिरफ्तार ,

मौके से ही मिली मुचलके पर जमानत: पुराने जुआरीयों पर न पुलिस का खौफ दिखा, न ‘गुंडा एक्ट’ व ‘जिला...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending