Connect with us

ख़बर रायपुर

बरसात के मौसम में डेंगू , मलेरिया का खतरा होता है अधिक, सोते समय करें मच्छरदानी का उपयोग ..

Published

on

डेंगू से बचाव के लिए साफ-सफाई व जागरुकता जरूरी, लक्षण दिखे तो डॉक्टर से करें संपर्क, घरों के आसपास जल जमाव न होने दें ..

रायपुर, जन-जागरुकता और जानकारी की कमी के कारण हर साल कई लोग डेंगू बुखार की चपेट में आ जाते हैं। जल जमाव और अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में बरसात के पानी की सही निकासी नहीं होने के कारण गंदगी का फैलाव डेंगू के प्रसार का सबसे बड़ा कारण है। डेंगू के प्रति सचेत रहें, घर के आसपास पानी का जमाव न होने दें। इससे मच्छर नहीं पनपेगा और डेंगू से बचाव होगा।

डेंगू के शुरुआती लक्षण सामान्य बुखार या वायरल बुखार से मिलते-जुलते होते हैं, जिस वजह से लोग इसे अनदेखा कर देते हैं और जब तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ने लगती है, तब डॉक्टर के पास पहुंचते हैं। इस लापरवाही और जानकारी की कमी की वजह से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। बारिश के मौसम में अगर आपको बुखार, सिर में तेज दर्द जैसी समस्याएं लगातार कई दिनों से बनी हुई हैं, तो तुरंत डेंगू का टेस्ट कराएं।

संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि डेंगू एडीस नामक मच्छर के काटने से होता है और यह मच्छर साफ पानी में पनपता है। यह मच्छर सामान्यतः दिन में काटता है एवं यह स्थिर पानी जैसे कूलर, टंकी या घर में खुले में रखे बर्तन जिसमें कई दिनों से पानी बदला न गया हो या अन्य कोई जगह जहाँ पानी जमा हुआ हो, वहाँ यह पनपता है। इसलिए घरों में उपयोग किए जाने वाले कूलर, टंकी या अन्य बर्तन आदि को जहाँ पानी जमा होता हो, उसे सप्ताह में एक दिन ड्राई-डे मनाते हुए पानी को पूरा बदलना चाहिए।

डेंगू के लक्षण –

डॉ. मिश्रा ने बताया की बरसात शुरू होते ही मच्छरजनित रोगों जैसे डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। तेज बुखार, बदन, सर एवं जोड़ों में दर्द, जी मचलाना एवं उल्टी होना, आँख के पीछे दर्द, त्वचा पर लाल धब्बे या चकते का निशान, नाक, मसूढ़ों से रक्तस्त्राव, काला मल का आना आदि डेंगू के लक्षण हैं। इस तरह के लक्षण हों तो अपने निकटतम शासकीय स्वास्थ्य केंद्र जाकर डेंगू की जाँच अवश्य कराएँ। डेंगू का असर शरीर में तीन से नौ दिनों तक रहता है। इससे शरीर में अत्यधिक कमजोरी आ जाती है और शरीर में प्लेटलेट्स लगातार गिरने लगता है। इन लक्षणों के प्रति सावधान रहने की जरूरत है।

डेंगू से बचाव –

डेंगू से बचाव के लिए घर में साफ-सफाई का ध्यान रखें व कूलर, गमले, बर्तन आदि में पानी जमा न होने दें या पानी रोज बदलें। सोते समय दिन हो या रात मच्छरदानी का उपयोग करें। पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहने एवं कमरों की साफ़-सफाई के साथ उसे हवादार रखें। घर के आसपास गंदगी जमा न होने दें। जमा पानी एवं गंदगी पर कीटनाशक का प्रयोग करें। खाली बर्तन, टायर व पुराने बर्तन, फूलदान एवं अन्य समानों में पानी जमा न होने दें। जमे हुए पानी में मच्छर के लार्वा दिखने पर लर्विसायिड या मिट्टी का तेल डालें, 24 घंटे के बाद इस पानी को फेंके। मच्छरों से बचने घरों के दरवाजे व खिड़कियों में जाली जरूर लगाएं। डेंगू के लक्षण मिलने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर स्वास्थ्य की जाँच कराएँ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप ..

सहकारिता मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा , मंत्री कश्यप ने सहकारी सप्ताह 2026 पर आधारित काफी-टेबल बुकलेट का...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श ..

दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक , विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन संबंध जैसे मुद्दों पर सामाजिक व राजनीतिक...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती ने लगाया विधिक जागरूकता शिविर, शिकायत प्रक्रिया से लेकर निःशुल्क विधिक सहायता तक दी जानकारी ..

जिला न्यायाधीश लीना अग्रवाल ने कहा—हर महिला को मिले सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त कार्यस्थल .. सक्ती, कार्यस्थल पर महिलाओं को...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

अमृत मिशन के कार्य मिशन मोड में पूरे कर शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश , नालंदा परिसरों के...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

17 सितंबर से सक्ती जिले में गूंजेगा ‘सेवा संकल्प’ का संदेश ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, ‘आशीर्वाद का दीया’ से होगा शुभारंभ .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्मार्ट मीटर के बढ़े बिजली बिल पर डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सवाल ..

मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर बोले नेता प्रतिपक्ष—तकनीकी खामी दूर करें या पुराने मीटर फिर लगाए जाएं .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के संकल्प के साथ भाजपा का सेवा संकल्प अभियान ..

सक्ती में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 15 मंडलों को सौंपे गए संत रविदास जयंती के माटीयुक्त कलश .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

उपमुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर अधिकारियों की ली बैठक ..

सक्ती, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने ली जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ..

संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए आवश्यक निर्देश , केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

11 सितंबर को सक्ती में सजेगा विकास का भव्य मंच, शिवराज-साय की मौजूदगी में होंगे कई बड़े आयोजन ..

सक्ती के जेठा कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, लखपति दीदी व पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending