Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

कलेक्टर डाॅ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने ली स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ..

Published

on

बैठक में कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों एवं प्राचार्यों को बच्चों के परीक्षा परिणाम को और अधिक बेहतर करने के लिए उनकी पढ़ाई को प्रोत्साहित करने को कहा ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर डाॅ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों एवं प्राचार्यों को बच्चों के परीक्षा परिणाम को और अधिक बेहतर करने के लिए उन्हें पढ़ाई को प्रोत्साहित करने को कहा। उन्होंने जिन स्कूलों में संबंधित विषय के शिक्षकों की कमी है, उस कमी को पूरा करने के लिए नजदीकी स्कूल, जहाँ उस विषय के शिक्षक उपलब्ध हैं उनके माध्यम से एक्स्ट्रा क्लास देने की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि टेस्ट पेपर की जांच नियमित रूप से होना सुनिश्चित करें एवं विद्यालयों में शिक्षकों के उपस्थित पत्रक में सबकी उपस्थिति हो, साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर गूगल फार्म में एंट्री करने के सुझाव दिए। कलेक्टर ने कहा कि विद्यालयों में जिस भी प्रकाशन से बच्चों की पढ़ाई करवाई जा रही है, उसमें नियमित रूप से लेखन का अभ्यास करवाएं। डाॅ सिद्दीकी ने कहा कि बच्चों को अन्य स्कूली क्रियाकलापों एवं गतिविधियों के माध्यम से उन्हें पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने को कहा ताकि वे और बेहतर कर सकें।‌ कलेक्टर ने कहा कि अगर किसी विद्यालय में शिक्षक उपस्थित नहीं है, ऐसी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने जिले के हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी स्कूलों में कक्षा नवमीं से 12वीं तक अध्ययनरत बच्चों में शिक्षा स्तर की परख करने के लिए अधिकारियों को मॉनीटरिंग करने, यह भी सुनिश्चित करने की समय पर कक्षाएं लगाई जा रही हैं या नहीं, नियमित रूप से आंतरिक मूल्यांकन किया जा रहा अथवा नहीं, आदि की रैण्डम परीक्षण करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही योग्य एवं प्रतिभाशाली छात्रों को चिन्हांकित कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के काबिल बनाने आवश्यक मार्गदर्शन देने के लिए भी कहा। उक्त बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी डेजी रानी जांगड़े सहित जिले के प्राचार्यगण उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी – राज्यपाल रमेन डेका ..

वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज , राज्यपाल ने टीम के सदस्यों...

खबर कोरबा17 घंटे ago

बड़ी खबर: सार्वजनिक वितरण प्रणाली सितंबर व अक्टूबर माह के खाद्यान्न भंडारण व पारदर्शी वितरण हेतु कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश ..

7 सितंबर को जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में “चावल उत्सव” का होगा आयोजन , अंत्योदय, प्राथमिकता व दिव्यांग...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने व्यापक प्रचार-प्रसार करें: कलेक्टर जयश्री जैन ..

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक में रबी फसल की तैयारियों, बीज-खाद की उपलब्धता और एग्रीस्टैक पंजीयन पर विशेष...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने सरकारी कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश ..

सक्ती, जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं और शासकीय कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने गुरुवार...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

छात्रावास-आश्रमों में बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश .. सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा से 1.05 करोड़ के सीसी रोड कार्य स्वीकृत ..

सक्ती, बम्हनीडीह और बलौदा के गांवों में बिछेगी विकास की पक्की राह : गिरधर जायसवाल .. सक्ती, नेता प्रतिपक्ष एवं...

खबर कोरबा1 दिन ago

मिनीमाता बांगो बांध के 4 गेट खुले, हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा 31,529 क्यूसेक पानी ..

जलस्तर 358.77 मीटर पहुंचा, बांध 94.65 प्रतिशत भरा; इनफ्लो 51,331 क्यूसेक, जरूरत पड़ने पर और गेट खोले जाएंगे .. कोरबा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending