Connect with us

Uncategorized

शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक एवं उत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित ..

Published

on

कवि सह प्रधानपाठक नरेन्द्र वैष्णव “सक्ती” कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना एवं जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल.खरे के हाथों हुए सम्मानित ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ द्वारा शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक एवं उत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर सक्ती (IAS) श्रीमती नुपुर राशि पन्ना एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती बी.एल. खरे तथा विशिष्ट अतिथि सहायक जिला परियोजना समन्वयक हरि राम जायसवाल व पूर्व प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ मनोज कुमार तिवारी के कर कमलों से माँ शारदे के पूजन-अर्चन से प्रारंभ हुआ। मंत्रोच्चार सेवानिवृत्त शिक्षक भोलाशंकर तिवारी ने किया।

इसअवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय केरीबंधा की बालिकाएँ प्रिया पटेल, इंदु पटेल, निशा पटेल ने शिक्षक कार्तिकेश्वर जायसवाल के निर्देशन में राजकीय गीत प्रस्तुत किया। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात् व्याख्याता टीका राम सारथी ने स्वागत गीत तथा छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला सक्ती के जिलाध्यक्ष पील लाल पटेल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। सेवानिवृत्त शिक्षक भोलाशंकर तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि मनोज तिवारी ने संबोधित कर शिक्षक की भूमिका और सम्मान की ओर ध्यानाकर्षित किया।
कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना ने अपने अध्ययन काल को याद करते हुए अपने शिक्षकों के बारे में बताते हुए सर्व शिक्षकों का सम्मान किया। सभी उपस्थित सेवानिवृत्त शिक्षक व उत्कृष्ट विद्यार्थियों तथा राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयनित जिले के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को शाल, श्रीफल तथा प्रशस्तिपत्र प्रदायित कर सम्मानित किया गया ।

इसअवसर पर सक्ती नगर से सांस्कृतिक विकास मंच के कवि सह प्रधानपाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय केरीबंधा के साहित्यिक उत्कृष्टता हेतु कलेक्टर महोदया तथा जिला शिक्षा अधिकारी के हाथों सम्मानित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बी.एल. खरे ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों व उपस्थित जनों को शुभकामनाएँ प्रदान कीं तथा कार्यक्रम में पधारे सभी गुरुजनों व उपस्थित प्रबुद्ध जनों का आभार प्रदर्शन छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पील लाल पटेल ने करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य .. सक्ती, नवतपा के प्रथम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन .. सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सचिव के समर्थन में उतरे नवापाराखुर्द के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — तबादला हुआ तो होगा चक्काजाम ..

“सचिव पर लगाए जा रहे आरोप झूठे” : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उपसरपंच व कुछ पंचों पर लगाए गंभीर आरोप...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लिमतरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित ..

15 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 284 में से 135 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , हितग्राहियों को...

खबर कोरबा2 दिन ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending