खबर सक्ती ...
ब्रम्हाकुमारिज सेंटर, सक्ती में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित ..

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के आयोजन में पद्मश्री फुलवासन शिरकत कर महिलाओं की बढ़ाएगी मान ,
नारीशक्ति वंदन कार्यक्रम सभी बहनों का सराहनीय पहल – अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..
सक्ती, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शक्ति कुंज, सक्ती में शुभ गुरुवार को महिला सशक्तिकरण के साथ समाज में नारी उत्थान के साथ उन्हें जागरूकता पैदा करने नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित फुलवासन बाई मुख्य अतिथि के रूप नारी शक्ति जागरण के भाव से महिलाओं की गरिमा बढ़ाने उनका मार्गदर्शन करेंगे।
छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जब देश में नवीन संसद भवन में प्रथम दिवस पर सर्वप्रथम विधेयक के रूप में नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रस्तुत कर देश के यशस्वी सरकार के द्वारा इतिहास रचा जा रहा है। ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ में नारीशक्ति की पहचान, महिलाओं की शान पद्मश्री फुलवासन के मुख्य आतिथ्य में नारीशक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाना अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के साथ ब्रम्हाकुमारिज बहनों का सराहनीय पहल है ।
इस अवसर पर फुलवासन दीदी का उपस्थित महिलाओं को प्रेरणास्पद उद्बोधन प्राप्त होगा। आयोजन को सफल बनाने अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ, राष्ट्रीय मानव अधिकार एवम सामाजिक न्याय आयोग के साथ विहान समूह की महिलाएं प्रयासरत हैं। आयोजन दोपहर 2 बजे ब्रम्हाकुमारिज सेंटर के सभागार में आयोजित किया गया है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login