Connect with us

Uncategorized

चुनई तिहार : स्वीप कार्यक्रम ..

Published

on

मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी करें मतदान : कमिश्नर श्री कुंजाम ,

बिहान की दीदियों ने मतदाता जागरूकता का दिया संदेश ..

बिलासपुर, बिहान की दीदियां इस बार बिलासपुर जिले में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान सूत्र को हकीकत में बदलने की जिम्मेदारी भी ले ली है। इसी कड़ी में आज जिले के तखतपुर ब्लॉक के गनियारी रीपा में स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री की दीदियों ने बड़ी संख्या में मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। कमिश्नर केडी कुंजाम, सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप के नोडल अधिकारी अजय अग्रवाल सहित अन्य प्रशासनिक अफसर और बड़ी संख्या में बिहान की दीदियां शामिल हुई। शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

कमिश्नर केडी कुंजाम ने इस अवसर पर कहा कि मतदान लोकतंत्र का आधार है। मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी को मतदान अनिवार्य रूप से करना चाहिए। उन्होंने स्वीप के संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि स्वीप एक मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता फैलाने और मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए चुनाव आयोग का प्रमुख कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि जिले के नागरिकों एवं नए मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक करना हमारी जिम्मेदारी है। चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करके लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी अपनी भागीदारी निभाए। उन्होंने सभी से कहा कि आस-पास के लोगों को भी जागरूक करें। सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर जिले में मतदान का प्रतिशत कम है इसे बढ़ाना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से मतदान करने और आसपास के लोगों को प्रेरित करने की अपील की।

कमिश्नर ने दिलाई मतदाता शपथ –

कार्यक्रम में कमिश्नर केडी कुंजाम ने बिहान की दीदियों सहित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विधानसभा निर्वाचन सहित अन्य निर्वाचनों में अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई।

नए मतदाताओं का किया गया सम्मान –

गनियारी में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में नए मतदाताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के पीओ ओम पाण्डेय, एन आर एल एम के जिला समन्वयक रामेन्द्र सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending