खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..
कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी एवं एसपी आशुतोष सिंह ने एफएसटी दलों की लि बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी और पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने आज सुबह कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सीमा पर तैनात स्थैतिक निगरानी दल (एफएसटी) और फ्लाइंग स्क्वॉड दल की बैठक लि।
बैठक में आदर्श आचरण संहिता के बाद सारी निर्वाचन गतिविधियों और कार्यवाही के बारे में जानकारी ली गई। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने टीम के सदस्यों से उनके कार्य के बारे में जानकारी देने के लिए कहा। डॉ. सिद्दीकी ने कहा कि होर्डिंग्स के लिए रिटर्निंग अधिकारी या संबंधित अधिकारी से अनुमति के बाद ही लगाया जाएगा, नही तो संपत्ति विरूपण के मामले में उसे जप्त किया जाएगा। इसी प्रकार किसी भी बैनर, पोस्ट, झंडे आदि के लिए मकान या दुकान मालिक का सहमति होना अनिवार्य है अन्यथा जप्त किया जाएगा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने कहा कि सभी दल चेकपोस्ट में अस्थाई ब्रेकर व्यवस्था बनाकर चेकिंग करें आवश्यकता अनुसार सुरक्षा बल उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में अन्तर्राज्यीय सीमा, स्टेट हाईवे आदि में कई टीमें कार्य कर रही हैं। इनमें 23 नाके, 10 अर्न्तराज्यीय नाका, वन विभाग के चेकपोस्ट आदि कार्यरत हैं।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम द्वय मोनिका वर्मा, डॉ. स्निग्धा तिवारी, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी, एएसपी निवेदिता पॉल, एफएसटी एवं कोषालय अधिकारी चन्द्रपाल सिंह ठाकुर, सीआरपीएफ के अधिकारी सचिन नाथ, सीआईएसएफ के अधिकारी विजेन्द्र सिंहआदि उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login