Connect with us

खबर सक्ती ...

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ने अधिवक्ता दिवस मनाया ..

Published

on

विधि शासन को बनाए रखने में अधिवक्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है…अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, आज अधिवक्ता दिवस पर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष व उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि वकालत आज आर्थिक मामले में संपूर्ण योग्यतावादी विचार से पोषित है अर्थात जो जितना अधिक योग्य वह उतना ही धनवान और सफल है। पर इन सब बाज़ारवादी विचारों से परे आज भी अधिवक्ता मानवतावादी विचारों और तथा मानवीय स्वतंत्रता के लिए संघर्षरत है। जहां कहीं मानवीय मूल्यों का अतिक्रमण होता है वहां अधिवक्ता की उपलब्धता है। हमारे देश की सारी न्याय व्यवस्था अधिवक्ता के कुशलता पर टिकी हुई है। आज यह कहना अतिश्योक्ति नहीं है कि न्याय मिल ही इसलिए रहा है क्योंकि अधिवक्ता उपलब्ध है। अधिवक्ता न्यायालय के अधिकारी है, कभी कभी तो वह न्यायधीश से उच्च स्तरीय प्रतीत होतें हैं क्योंकि संपूर्ण न्याय व्यवस्था का भार इन्हीं वकीलों के कंधों पर है।

अगर अधिवक्ता न हो तो भारत की जनता को न्याय मिलना ही दूभर हो जावे अर्थात विधि शासन को बनाए रखने में अधिवक्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। लोग मूल अधिकारों के अतिक्रमण होने पर न्यायालय की ओर रुख करते हैं और न्यायालय का पथ वकील के मार्गदर्शन में ही संभव है।

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अधिवक्ता दिवस पर जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ ने बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ता बंधु आयोग के सामाजिक सरोकार के तहत वंचितों के लिए किए जा रहे निःशुल्क विधिक सेवाओं में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
उक्त जानकारी देते हुए आयोग के मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष व पत्रकार व्योम लहरे तथा लीगल सेल के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोन ने कहा कि अंचल में आयोग के लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल के अगुवाई में लगातार विधिक सेवा के क्षेत्र में काम हो रहा है और भविष्य में स्थायी रूप से विधिक सेवा केंद्र के लिए हम प्रयासरत हैं ।

इस अवसर पर आयोग के प्रदेश सचिव डा विजय लहरे, जिला सचिव उदय मधुकर, श्याम राठौर आदि के साथ अधिवक्ता बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा6 घंटे ago

इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न ..

युवा मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के दिए गए निर्देश .. कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती के ग्राम सिरली में जुआ फड़ पर सक्ती पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार ..

जुआ के गढ़ में पुलिस की दबिश, 17,060 रुपए नगद समेत 6.97 लाख का मशरूका जब्त; कई जुआरी मौके से...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 689.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में हुई 20.3 मिमी बारिश, नया बाराद्वार में सर्वाधिक 50.3 मिमी .. सक्ती, सक्ती जिले में इस...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सभी भूमिधारकों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य ..

बिना फार्मर आईडी के विभागीय योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचित, सभी खसरों को आईडी से लिंक कराना...

खबर रायगढ़8 घंटे ago

🚨 SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 छाल पुलिस ने चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक सहित 3 लाख रुपए का मशरूका किया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending