Connect with us

खबर सक्ती ...

हत्यारे भाई को आजीवन कारावास की सजा एवं अर्थ दंड से किया दंडित ..

Published

on

द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश डॉ. ममता भोजवानी का फैसला ,

अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के एजीपी ऋषिकेश चौबे ने की मामले की पैरवी ..

सक्ती, अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के एजीपी ऋषिकेश चौबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम केकराभाठ चौकी फागुराम थाना डभरा में दिनांक 9 अप्रैल 2022 को सुबह करीब 9.30 बजे प्रार्थिया पल्लवी मालाकार जब वह अपने घर में थी उसी समय उसका जेठ आरोपी उद्धव मालाकार पल्लवी के घर के परछी में फरसा लेकर आया और जमीन संबंधी विवाद को लेकर पल्लवी को गाली गलौच करते हुए फरसा से मारने लगा जिससे पल्लवी के हाथ एवं कमर में चोट लगी, उसके बाद आरोपी अपने गांव के विजय सिदार के मकान के सामने चौक में जाकर बांस के बड़े डंडे से अपने भाई एवं पल्लवी के पति राजकुमार मालाकार के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर चोट पहुचाया तब उसके परिवार वाले राजकुमार एवं उसकी पत्नी को इलाज हेतु डभरा अस्पताल ले गए थे। घायलों की स्थिति को देखते हुए डभरा से उन्हें इलाज हेतु रायगढ़ रेफर किया गया रामकुमार का इलाज रायगढ़ के जिंदल अस्पताल में हो रहा था इलाज के दौरान राजकुमार की मृत्यु हो गई। थाना कोतरारोड रायगढ़ में बिना नंबरी मर्ग रिपोर्ट दर्ज किया गया जिसके आधार पर थाना डभरा में नंबरी रिपोर्ट 26 / 2022 आरोपी के विरुद्ध दर्ज किया गया। शव पंचनामा तैयार किया गया। मृतक की पत्नी पल्लवी मालाकार की रिपोर्ट पर देहाती नालसी धारा 302, 323, भा.द.वी. के तहत लिखा गया, आरोपी उद्धव प्रसाद मालाकार को अभीरक्षा में लेकर उसका कथन लिया गया तथा उससे एक फरसा जिसमें बांस का बेट लगा हुआ व एक बांस का डंडा जप्त किया गया तथा घटना के समय आरोपी द्वारा पहने गए टी-शर्ट को जप्त किया गया।

संपूर्ण जांच के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथमश्रेणी डभरा के न्यायालय में चालान पेश किया गया। उपार्पण बाद यह प्रकरण द्वितीय अपर सत्र न्यायालय सक्ती में चला। शासन की ओर से कुल 20 गवाहों को न्यायालय में पेश कर उनका बयान लिया गया। आरोपी के अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि आरोपी निर्दोष है, उसे झूठा फसाया गया है, शासन ने अपराध को संदेह से परे प्रमाणित नहीं किया है। इसलिए आरोपी को दोष मुक्त किए जाने का निवेदन किया गया।

शासन की ओर से बताया गया की आरोपी के द्वारा जमीन विवाद के कारण ही रंजिश रखते हुए राजकुमार को चोट पहुंचाकर उसकी हत्या किया गया एवं पल्लवी को चोट पहुंचाया गया है। इसलिए आरोपी को कठोर से कठोर दंड से दंडित करने का निवेदन किया गया। दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात द्वितीय अपर सत्र न्यायालय के न्यायाधीश डॉ. ममता भोजवानी ने आज 6 दिसंबर 2023 को फैसला सुनते हुए आरोपी को धारा 302, भादवी के अपराध के लिए आजीवन कारावास एवं 5,000 रूपय के अर्थ दंड से तथा धारा 324, भारतीय दंड विधान के अपराध के लिए 3 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1,000 रुपय के अर्थदंड से दंडित किया गया है। छ. ग. शासन की ओर से शासकीय अधिवक्ता/ अपर लोक अभियोजक ऋषिकेश चौबे ने पैरवी किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा7 घंटे ago

इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न ..

युवा मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के दिए गए निर्देश .. कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती के ग्राम सिरली में जुआ फड़ पर सक्ती पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार ..

जुआ के गढ़ में पुलिस की दबिश, 17,060 रुपए नगद समेत 6.97 लाख का मशरूका जब्त; कई जुआरी मौके से...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 689.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में हुई 20.3 मिमी बारिश, नया बाराद्वार में सर्वाधिक 50.3 मिमी .. सक्ती, सक्ती जिले में इस...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सभी भूमिधारकों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य ..

बिना फार्मर आईडी के विभागीय योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचित, सभी खसरों को आईडी से लिंक कराना...

खबर रायगढ़9 घंटे ago

🚨 SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 छाल पुलिस ने चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक सहित 3 लाख रुपए का मशरूका किया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending