Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

जिला दंडाधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी का दंड : फर्जी पंजीयन मामले में दो और सहायक प्रबंधक को हटाया ..

Published

on

उलखर और बरदुला के सहायक समिति प्रबंधक पद से पृथक ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने जिले में धान खरीदी के फर्जी पंजीयन के मामले में निरंतर सख्त कार्यवाही करते हुए सारंगढ़ विकासखंड के सेवा सहकारी समिति मर्यादित उलखर और बरदुला के सहायक समिति प्रबंधक को पद से पृथक किया है। फर्जी पंजीयन की शिकायत पर कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने एसडीएम राजस्व सारंगढ़ मोनिका वर्मा को पंजीकृत कृषकों के रकबा का सत्यापन के लिए निर्देशित किया था। सहायक पंजीयक व्यास नारायण साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवा सहकारी समिति मर्यादित उलखर पंजीयन क्रमांक 393 के हल्का पटवारी के द्वारा रकबा जांच के दौरान पंजीकृत किसानों के फर्जी रकबा वृद्धि जैसे गंभीर अनियमितता पाये जाने के कारण सहायक समिति प्रबंधक चुम्मन सिंह वर्मा को पद से पृथक किया गया है। उलखर के समिति का संचालन आगामी आदेश तक नौरंगपुर के सहायक समिति प्रबंधक ललित कुमार बरेठ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसी प्रकार धान उपार्जन केन्द्र बरदुला पंजीयन क्रमांक 1565 में पंजीकृत किसानों के रकबे में फर्जी रकबा वृद्धि करने और अन्य का बैंक खाता क्रमांक प्रविष्टि करने पर, गंभीर अनियमितता के कारण सहायक समिति प्रबंधक नरेंद्र कुमार चंद्रा को पद से पृथक किया गया है। बरदुला समिति का संचालन अब छिंद के सहायक समिति प्रबंधक लखनलाल साहू को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ सिद्दीकी द्वारा पिछले दिनों सारंगढ़ विकासखंड के कोसीर और गाताडीह के सहायक समिति प्रबंधक को पद से पृथक किया गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा2 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा2 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending