Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

विभिन्न निर्माण कार्य और विभागीय कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। विधानसभा निर्वाचन और आचार संहिता के समापन पश्चात समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्य और विभागीय कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न समय-सीमा सहित अन्य लंबित प्रकरणों के निराकरण की विस्तार से समीक्षा करते हुवे आवश्यक निर्देश दिए।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को अग्निवीर भर्ती में जिले से शामिल होने वाले युवाओं की जानकारी संकलित कर उन्हे सुव्यस्थित भेजने के लिए आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदार को वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा 10वी और 12वी में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के पढ़ाई कार्य का निरीक्षण करते हुवे स्कूलों में जाकर उन्हे प्रोत्साहित करने कहा। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले स्कूलों का निरीक्षण करते हुवे शिक्षा गुणवत्ता और रिजल्ट सुधार की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय समिति, जिला नोडल अधिकारी तथा ग्राम पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर सफल व बेहतर आयोजन के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए जिला स्तर पर और अन्य निर्धारित स्थलों पर सुव्यवस्थित वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित कराए जाने के भी निर्देश दिए है।

इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले में धान खरीदी की अद्यतन स्थिति, बारदाना की अद्यतन स्थिति, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन, अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, नक्शा अद्यतीकरण सहित अन्य निर्माण कार्य तथा डीएमएफ सहित अन्य कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा किए। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, अपर कलेक्टर व डभरा एसडीएम सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...48 मिनट ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...56 मिनट ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली20 घंटे ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा और डुमरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending