Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की रूपरेखा तैयार की ..

Published

on

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विकसित भारत संकल्प यात्रा और साप्ताहिक समय सीमा की संयुक्त बैठक ली। बैठक में डॉ. सिद्दीकी ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजनाओं आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जीवन ज्योति बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना ग्रामीण, हर घर जल-जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित सिकलसेल, एनीमिया उन्मूलन मिशन, एकलव्य आवासीय विद्यालय में पंजीयन, छात्रवृत्ति योजना, वन अधिकार पट्टा, व्यक्तिगत एवं सामूहिक वन धन विकास केन्द्र आदि के हितग्राही का पहचान कर, उन्हें संकल्प यात्रा में शामिल कर अनुभव साझा करने के लिए कहा। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में संचालित योजनाओं आयुष्मान भारत, डिजीटल भुगतान अवसंरचना, संचालित स्वच्छ भारत अभियान (शहरी), पीएम मुद्रा लोन योजना, स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, पीएम आवास योजना (शहरी) के हितग्राहियों को भी विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल कर अनुभव साझा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा की 8 प्रचार वाहन के स्वागत, योजनाओं के प्रचार-प्रसार आदि के संबंध में अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करने कहा। इसमें संकल्प यात्रा के दौरान स्वागत, प्रधानमंत्री का रिकार्डेड संदेश प्रसारण, विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियो, मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत हितग्राहियों के अनुभव साझा, कृषि गतिविधियां अंतर्गत ड्रोन का प्रदर्शन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसानों से जैविक खेती पर बातचीत, ऑन स्पाट क्विज, महिला सदस्यों द्वारा धरती कहें पुकार के और स्वच्छता गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएंगी। ग्राम पंचायत स्तर पर भूमि रिकार्ड का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण, ओडीएफ प्लस उपलब्धि, जल जीवन मिशन की संतृप्ति आदि की उपलब्धियों पर उत्सव मनाया जाएगा।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत और नगरीय क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर अभिनंदन और पुरस्कार वितरित की जाएंगी।
ऑन स्पॉट सेवाएं: विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान स्वास्थ्य शिविर, टीबी परीक्षण, जनजातीय क्षेत्रों में सिकलसेल एनीमिया परीक्षण, पीएम उज्ज्वला नवीन पंजीयन, मेरा भारत स्वयंसेवक पंजीयन, किसान क्रेडिट कार्ड पंजीयन, आधार अपडेशन, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मुद्रा लोन, पीएम स्वनिधि आदि का स्टॉल लगाया जाएगा।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, एसडीएम मोनिका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, डिप्टी कलेक्टर बी.एक्का, सीएमएचओ डॉ. एफ.आर. निराला, परियोजना निदेशक पंचायत हरिशंकर चौहान, खााद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास आशीष बैनर्जी, जिला शिक्षा अधिकारी एस. एन. भगत, अन्त्यावसायी अधिकारी एम. के. भगत, कार्यपालन अभियंता विद्युत नरेन्द्र नायक, समाज कल्याण प्रभारी अधिकारी विनय तिवारी, लीड बैंक अधिकारी, सभी बीईओ, सीईओ, सीएमओ, तहसीलदार आदि उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 मिनट ago

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ..

ब्रह्माकुमारी शक्ति कुंज, सक्ती में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का हुआ शुभारंभ .. प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

“बनाया क्या और संवारा क्या?”— भाजपा सरकार के नारे पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का तीखा कटाक्ष ..

अटलजी की प्रतिमा में भ्रष्टाचार शर्मनाक, भाजपा सरकार जनता से मांगे माफी : डॉ. महंत , कटघोरा की अटल प्रतिमा...

खबर सूरजपुर ..19 घंटे ago

प्रदेश स्तरीय रेड क्रॉस बैठक में सूरजपुर की सशक्त भागीदारी, जल्द होगा राज्य चेयरमैन का जिला दौरा ..

मानव सेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाने बनी रणनीति, सहयोग नहीं करने वाले अधिकारियों पर भी हुई चर्चा .....

खबर कोरबा20 घंटे ago

नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री लखनलाल देवांगन ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ , युवाओं से नशे से दूर...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

एक फोन कॉल पर पहुंचे रक्तदाता, महेंद्र बरेठ ने किया 12वां रक्तदान ..

समाजसेवी प्रफुल्ल देशमुख की पहल से गोमती राठिया को मिला जीवनदायी रक्त, देहदान करने वाले परिवार को किया शत-शत नमन...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 572.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सर्वाधिक 732.1 मिमी बारिश ..

सक्ती, जिले में मानसून की सक्रियता के बीच 1 जून 2026 से 3 अगस्त 2026 तक कुल 572.7 मिलीमीटर औसत...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

बरगढ़ के श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब ..

सक्ती, सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर बरगढ़ स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सक्ती में नाबालिगों को वाहन देना अभिभावकों पर पड़ा भारी, लगा 27 हजार रुपये का जुर्माना ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर बोले— नियम विरुद्ध सुविधा देकर बच्चों का भविष्य खराब न करें पालक, अभियान लगातार रहेगा जारी...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार का लिया संकल्प ..

प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभाग प्रभारी शांतनु साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, प्रदेश मंत्री विद्या सिदार सहित...

खबर कोरबा2 दिन ago

पूरे प्रदेश में प्रतिबंध के बाद कोरबा में एनालॉग पनीर की सघन जांच शुरू ..

खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेयरियों व खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण .. कोरबा, प्रदेशभर में नकली (एनालॉग) पनीर के क्रय,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending