Connect with us

खबर सक्ती ...

छत्तीसगढ़ के गौरव डॉ चरणदास महंत को जन्मदिन की नगर वासियों, कांग्रेस जनो सहित महंत समर्थकों ने दी हार्दिक बधाई ..

Published

on

आंधियों के बीच जलता हुआ दिया : डा.चरणदास महंत ..

सक्ती, आज से दस दिन पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा के पांचवें निर्वाचन के बहाने लोकतंत्र की परीक्षा के परिणाम घोषित हुए।
परिणाम निश्चित ही प्रदेश सरकार की अपेक्षा के अनुरूप नहीं था। लेकिन आप अजेय योद्धा रहे। जाँजगीर-चाम्पा तथा सक्ती ज़िला के सभी विधान सभा क्षेत्रों में आपके रणनीतिक कौशल की वजह से अपार सफलता मिली।

उल्लेखनीय है, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत – सक्ती विधानसभा क्षेत्र क्रमांक – 35 से विजयी हुए। 23 जुलाई 1978 को जब इनके पिता अजातशत्रु जन नायक बिसाहूदास महंत का हृदयाघात से असामायिक निधन हुआ, तब इनकी उम्र महज 23 वर्ष वर्ष की थी। सन् 1979 में ये नायब तहसीलदार के रूप में चयनित हुए। कोई छ:माह ही नौकरी के बीते थे कि अर्जुनसिंह जैसे राजनीति के चाणक्य की पारखी नज़र इस कोहिनूर पर पड़ी और उन्होंने इस हीरे को चाम्पा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया और आप शानदार विजय हासिल कर महज़ 25 वर्ष की उम्र में ही विधायक बन गए।

23 नवंबर 1980 को ज्योत्सना जी के साथ ये परिणय सूत्र में बंधे, जो संप्रति कोरबा क्षेत्र की मुखर सांसद हैंं। 1980 के बाद 1985, 1993, 2018 और 2023 में इस तरह ये कुल पांच बार विधायक निर्वाचित हुए , वहीं वर्ष 1998, 1999 और 2009 में ये लोकसभा के लिए चुने गए। सन् 1988 में आप पहली बार मात्र 33 वर्ष की उम्र में अर्जुनसिंह मंत्रिमंडल में कृषि राज्य मंत्री बने। सन् 1989 में कृषि राज्यमंत्री के रूप में कृषि विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के कारण इन्हें भारत कृषक समाज द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। सन् 1993 में ये दिग्विजयसिंह मंत्रिमंडल में वाणिज्यिक कर मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने। सन् 1995 मे ये गृह एवं जन सम्पर्क विभाग के केबिनेट मंत्री बनाए गए। सन् 1996 में बजट सत्र में गृहमंत्री के रूप में इनके द्वारा संपादित कार्यों को उत्कृष्ट मानते हुए इन्हें पं.रविशंकर शुक्ल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

12 जुलाई 2011 को प्रधानमंत्री डा. मनमोहनसिंह मंत्रिमंडल में आप कृषि, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री बनाए गए। वहीं 4 जनवरी 2019 को आप सर्व सम्मति से छत्तीसगढ़ के पांचवें विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। आप कार्यवाहक, कार्यकारी अथवा पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में कोई छह बार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को स्थापित करने में आपकी अप्रतिम भूमिका रही है। डा.महंत आज की कुटिल राजनीति के दौर में एक शालीन राजनेता हैं। शालीनता इन्हें विरासत में मिली हैं, लेकिन कभी भी आपने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधी नरेश गेवाडीन ने बताया।

आँधियों में भी आप जलते हुए दिये की तरह हैं, अपनी रोशनी बिखेरते हुए, शायद यह कहते हुए – आंधियों के बीच जो जलता हुआ मिल जाएगा, उस दिए से पूछना मेरा पता मिलजाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...48 मिनट ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...56 मिनट ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली20 घंटे ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा और डुमरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending