Connect with us

खबर सक्ती ...

पति द्वारा पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले हत्यारे पति को आजीवन कारावास की सजा ..

Published

on

अपर लोक अभियोजक दुर्गा प्रसाद साहू ने मामले की पैरवी की ..

सक्ती, अपर जिला एवं सत्र न्यायालय सक्ती के एजीपी. ऋषिकेश चौबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छिर्राडीह थाना जैजैपुर निवासी जगेश्वर कर्ष ने 22 सितंबर 2021 को थाना जैजैपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बहू श्रीमती पुष्पा कर्ष पति दिलहरण ग्राम छिर्राडीह के मंझोत खार में परसा पेड़ में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना जैजैपुर में मर्ग क्रमांक 41/ 2021 लिखा गया। लाश का पंचनामा तैयार कर डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतिका की मृत्यु गला दबाकर हत्या करना बताए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 302 भादवी का केस दर्ज किया गया तथा 23 दिसंबर 2022 को मृतिका के पति दिलहरण से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर स्वयं के द्वारा हत्या करना स्वीकार किए जाने पर उसका मेमोरेंडम कथन लिया गया तथा आरोपी के द्वारा पेश करने पर एक नग नायलॉन की रस्सी फुल शर्ट एक जींस पैंट पुलिस द्वारा जप्त किया गया तथा अपराध क्रमांक 39 / 22 धारा 302 भादवी के तहत प्रथम सूचना पत्र लिखा गया।

संपूर्ण जांच पश्चात अभियोग पत्र न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जैजैपुर के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उपार्पण पश्चात यह प्रकरण न्यायालय श्रीमान द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सक्ती के समक्ष चला। शासन की ओर से कुल 15 गवाहों को न्यायालय में पेश कर उनका बयान लिया गया। आरोपी के अधिवक्ता की ओर से बताया गया कि गवाहों के द्वारा प्रकरण का समर्थन नहीं किया गया है। आरोपी तथा उसकी पत्नी विवाह के बाद से दोनों सुखपूर्वक जीवन यापन करते थे, उसे झूठा फसाया गया है। अभियोजन संदेश से परे प्रमाणित करने में असफल है इसलिए आरोपी को दोष मुक्त किए जाने का निवेदन किया गया, जबकि शासन की ओर से यह बताया गया कि सभी गवाहों ने अपराध संदेश से परे प्रमाणित किया है। आरोपी द्वारा क्रूरता पूर्वक अपनी पत्नी को जान से मारने के बाद उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। अतः आरोपी को कड़ी से कड़ी दंड से दंडित किए जाने का निवेदन किया गया। दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात द्वितीय अपर सत्र न्यायालय के न्यायाधीश डॉ. ममता भोजवानी ने दिनांक 13 दिसंबर 2023 को फैसला सुनाते हुए आरोपी को धारा 302 भादवी के अपराध में आजीवन कारावास एवं 5,000 रुपय के अर्थ दण्ड से तथा धारा 201 भादवी के अपराध के लिए 5 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2,000 रुपय के अर्थ दण्ड से दंडित किया है। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से शासकीय अधिवक्ता/ अपर लोक अभियोजक दुर्गा प्रसाद साहू ने मामले की पैरवी किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा7 घंटे ago

इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न ..

युवा मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के दिए गए निर्देश .. कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती के ग्राम सिरली में जुआ फड़ पर सक्ती पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार ..

जुआ के गढ़ में पुलिस की दबिश, 17,060 रुपए नगद समेत 6.97 लाख का मशरूका जब्त; कई जुआरी मौके से...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 689.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में हुई 20.3 मिमी बारिश, नया बाराद्वार में सर्वाधिक 50.3 मिमी .. सक्ती, सक्ती जिले में इस...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सभी भूमिधारकों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य ..

बिना फार्मर आईडी के विभागीय योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचित, सभी खसरों को आईडी से लिंक कराना...

खबर रायगढ़10 घंटे ago

🚨 SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 छाल पुलिस ने चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक सहित 3 लाख रुपए का मशरूका किया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending