Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

कलेक्टोरेट सारंगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रशिक्षण संपन्न ..

Published

on

सारंगढ़-बिलाईगढ़ , कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाय) का प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन पालियों में आयोजित किया गया। प्रथम पाली का प्रशिक्षण दोपहर 12 बजे द्वितीय 01और तृतीय 3.30 बजे आयोजित किया गया। अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज और परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान ने तीनों पालियों में अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया।
प्रशिक्षण में बताया गया कि यात्रा के दौरान सभी विभाग अपने विभाग से संबंधित हितग्राहियों का पहचान कर उनको यात्रा में शामिल करेंगे। जिले में संचालित योजनाओं आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जीवन ज्योति बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना ग्रामीण, हर घर जल-जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित सिकलसेल, एनीमिया उन्मूलन मिशन, एकलव्य आवासीय विद्यालय में पंजीयन, छात्रवृत्ति योजना, वन अधिकार पट्टा, व्यक्तिगत एवं सामूहिक वन धन विकास केन्द्र, डिजीटल भुगतान अवसंरचना, स्वच्छ भारत अभियान (शहरी), पीएम मुद्रा लोन योजना, स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, पीएम आवास योजना (शहरी) आदि के हितग्राहियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल कर मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत हितग्राहियों के अनुभव साझा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

संकल्प यात्रा के दौरान स्वागत और उत्सव टीम प्रचार रथ का स्वागत करेंगे। कृषि गतिविधियां अंतर्गत ड्रोन का प्रदर्शन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसानों से जैविक खेती पर बातचीत, ऑन स्पाट क्विज, महिला सदस्यों द्वारा धरती कहें पुकार के और स्वच्छता गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएंगी। ग्राम पंचायत स्तर पर भूमि रिकार्ड का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण, ओडीएफ प्लस उपलब्धि, जल जीवन मिशन की संतृप्ति आदि की उपलब्धियों पर उत्सव मनाया जाएगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत और नगरीय क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर अभिनंदन और पुरस्कार वितरित की जाएंगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 मिनट ago

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने समाजसेवी मोहम्मद नफीस कुरैशी को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत ने स्टेशन रोड क्षेत्र के निवासी एवं प्रतिष्ठित...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

अघोषित बिजली कटौती पर सख्त हुए डॉ. चरणदास महंत, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश ..

सक्ती में नए सब स्टेशन की तैयारी तेज, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का भरोसा .. सक्ती, जिले में लगातार हो...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत उत्खनन पर शिकंजा, 1 जेसीबी व 4 ट्रैक्टर जब्त ..

सक्ती, जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सक्ती पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

जिले में जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत मालखरौदा से हुआ सुशासन तिहार का आगाज ..

समाधान शिविर में जनसमस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण .. सक्ती, आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, शाासकीय योजनाओं की...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार, 15 दिन में सुधार नहीं तो विद्युत कार्यालय का घेराव ..

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का ज्ञापन, ‘सुशासन’ पर सवाल—बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी क्षेत्र में नहीं .. सक्ती, क्षेत्र में...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

बंगाल में भाजपा की जीत पर सक्ती में जश्न, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर मनाई खुशी ..

भाजपा की प्रचंड विजय पर गूंजा सक्ती: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौक एवं जिला भाजपा कार्यालय में मनाया उत्सव .....

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

खैरा-रानीगांव में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल का छापा: 14.85 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा: दो जगह कार्रवाई, आरोपियों को भेजा जेल .. सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सिंघीतरई वेदांता पावर प्लांट हादसा: 19 दिन बाद भी न्याय अधूरा, साक्ष्यों पर उठे गंभीर सवाल ..

वेदांता पावर प्लांट दुर्घटना: प्रशासन की सुस्ती या सच दबाने की कोशिश? , मजदूरों की मौत पर सन्नाटा: जांच से...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सिंघीतरई वेदांता पावर प्लांट में CPI का दौरा: प्रबंधन ने मुलाकात से किया किनारा, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, तीखे सवालों के साथ चेतावनी ..

वेदांता पावर प्लांट हादसे पर उबाल: 25 मौतों के बाद CPI की न्यायिक जांच व गिरफ्तारी की मांग तेज ,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में सक्ती में सख्त कार्रवाई: डभरा के दो ठिकानों पर छापा, 19 लीटर अवैध शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending