Connect with us

खबर कोरबा

जिले में निरंतर जारी है विकसित भारत संकल्प यात्रा: नगरीय क्षेत्र के इंदिरा स्टेडियम, पुरानी बस्ती सहित भैंसमा एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर का किया गया आयोजन ..

Published

on

विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित ..

कोरबा, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से शुरू की गई ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का सफर जिले में निरंतर जारी है।

आज नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 05, प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम वार्ड क्रमांक 02 एवं विकासखंड कोरबा के ग्राम भैंसमा में, चाकामार में विकासखंड कटघोरा के ग्राम सलोरा और धवईपुर में, पोडी उपरोडा ब्लॉक के बांगो तथा लालपुर में, करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम चांपा तथा कलगामार में, विकासखंड पाली के ग्राम डोडकी तथा सगुना में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में ग्रामीण जन उपस्थित होकर विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन कर रहे हैं। साथ ही आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड अपडेशन, उज्जवला योजना, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री स्वनिधि, जल जीवन मिशन, कृषि सहित अन्य विभागों द्वारा शिविर में स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों का शुगर, बीपी, सिकल सेल, एनीमिया, टीबी स्क्रीनिंग जैसे अनेक रोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लाभान्वित किया जा रहा है।

शिविर में प्राप्त आवेदनों का जिला और विकासखंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा पूर्ण जांच कर प्राथमिकता से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप शासन की योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम में ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ प्रचार रथ के आगमन होने पर महिलाओं तथा ग्रामीणों द्वारा उत्साह से स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थलों में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल भी लगाया गया था, जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आमजनता को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उसका लाभ उठाने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम स्थल में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर39 मिनट ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर49 मिनट ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending