Connect with us

खबर सक्ती ...

विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन नया बाराद्वार मे हुआ संपन्न ..

Published

on

जनता तक सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने का माध्यम है यह यात्रा – गुहाराम अजगले ,

डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश में जनता की आशाओं-आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करके दिखाएगी – भाजपा जिला प्रवक्ता रमेश सिंघानिया ..

सक्ती, नगर पंचायत नया बाराद्वार के तत्वावधान में भारत सरकार द्वारा विभिन्न प्रमुख जन हितकारी महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं हितग्राहियों के मध्य जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से एक जनवरी सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगले के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सांसद गुहाराम अजगले ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए इस यात्रा को भरोसे और वास्तविक सुधारों की यात्रा बताया।उन्होंने मोदी सरकार की गारंटी, लाभार्थियों तक शासकीय योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच के संबंध में भी लोगों को अवगत कराया। सांसद महोदय द्वारा उज्ज्वला गैस योजना के तहत गैस वितरण तथा पी.एम. स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के स्वीकृत राशि का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला प्रवक्ता रमेश सिंघानिया ने अपने संबोधन में कहा कि डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश में जनता की आशाओं-आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करके दिखाएगी और समाज के सभी वर्गों की जरूरतों को पूरा करेगी। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विनय मिश्रा, सी.एम.ओ. शिव कुमार यादव, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी, मंडल भाजपा अध्यक्ष संतोष राठौर, शिव शर्मा, पार्षद पंकज साॅंवड़िया, अजय ठाकुर, महावीर राठौर, जयकिशन केड़िया, अंजनी जिंदल, गोपाल जोशी, ओमप्रकाश कुर्रे, नारायण कुर्रे, मेंग्नू भैना के साथ-साथ कृषि विभाग, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर12 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर18 मिनट ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर37 मिनट ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...53 मिनट ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले में 650.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सबसे अधिक बारिश ..

मानसून मेहरबान: बीते 24 घंटे में जिले में 31.1 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा रहा सबसे अधिक भीगा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending