Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को प्रतिदिन चिन्हांकित शिविर स्थल पर सुव्यवस्थित स्टाल लगवाना सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ,

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जन-जन तक पहुंचाएं शासन की योजनाओं की जानकारी और लाभ- कलेक्टर ..

समय-सीमा के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के दिए निर्देश ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेते हुए विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुवे उनका तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा शासन का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने इसके अंतर्गत शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एलईडी वैन के माध्यम से जागरूकता लाने तथा विभिन्न विभागो द्वारा चिन्हांकित शिविर स्थल पर स्टाल लगाकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनओं से जनसामान्य को अधिक से अधिक लाभान्वित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने हितग्राही मूलक योजनाओ का क्रियान्वयन करने वाले सभी विभाग प्रमुखों को प्रतिदिन चिन्हांकित शिविर स्थल पर स्टाल लगवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत सभी आवश्यक ऑनलाइन एंट्री निर्धारित समय पर किए जाने कहा। उन्होंने सभी अधिकारियो को जमीनी स्तर पर शासन की योजनाओं की जानकारी लोगो तक ज्यादा से ज्यादा पहुंचाने, लाभान्वित कराने व प्रभावी क्रियान्वयन के लिए फील्ड में पूरी निष्ठा से कार्य करने कहा।
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से जिले के दसवी और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों की कराई जा रही तैयारियों के विषय में जानकारी ली और बच्चो के नियमित टेस्ट लेते हुवे बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी कराए जाने कहा। उन्होंने जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत लगाए जा रहे शिविर की अद्यतन जानकारी लेते हुए आमजन के हित में शिविर आयोजन की जानकारी के लिए संबंधित गावो में जमीनी स्तर पर मुनादी कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियो को जिले के छात्रावासो का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत, पूर्ण, अपूर्ण कार्य, भू अर्जन के प्रकरण, लोक निर्माण विभाग अंतर्गत प्रगतिरत निर्माण कार्य, समय सीमा के बाहर के लंबित प्रकरण, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, सीमांकन, नक्शा बटांकन, सहित अन्य राजस्व कार्यों व विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर व एसडीएम सुश्री दिव्या अग्रवाल, सर्व एसडीएम सहित सभी विभागो के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सूरजपुर ..18 मिनट ago

प्रदेश स्तरीय रेड क्रॉस बैठक में सूरजपुर की सशक्त भागीदारी, जल्द होगा राज्य चेयरमैन का जिला दौरा ..

मानव सेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाने बनी रणनीति, सहयोग नहीं करने वाले अधिकारियों पर भी हुई चर्चा .....

खबर कोरबा1 घंटा ago

नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री लखनलाल देवांगन ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ , युवाओं से नशे से दूर...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

एक फोन कॉल पर पहुंचे रक्तदाता, महेंद्र बरेठ ने किया 12वां रक्तदान ..

समाजसेवी प्रफुल्ल देशमुख की पहल से गोमती राठिया को मिला जीवनदायी रक्त, देहदान करने वाले परिवार को किया शत-शत नमन...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 572.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सर्वाधिक 732.1 मिमी बारिश ..

सक्ती, जिले में मानसून की सक्रियता के बीच 1 जून 2026 से 3 अगस्त 2026 तक कुल 572.7 मिलीमीटर औसत...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

बरगढ़ के श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब ..

सक्ती, सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर बरगढ़ स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती में नाबालिगों को वाहन देना अभिभावकों पर पड़ा भारी, लगा 27 हजार रुपये का जुर्माना ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर बोले— नियम विरुद्ध सुविधा देकर बच्चों का भविष्य खराब न करें पालक, अभियान लगातार रहेगा जारी...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार का लिया संकल्प ..

प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभाग प्रभारी शांतनु साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, प्रदेश मंत्री विद्या सिदार सहित...

खबर कोरबा1 दिन ago

पूरे प्रदेश में प्रतिबंध के बाद कोरबा में एनालॉग पनीर की सघन जांच शुरू ..

खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेयरियों व खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण .. कोरबा, प्रदेशभर में नकली (एनालॉग) पनीर के क्रय,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

रामनामी जनों की उपस्थिति में नेशनल अवार्ड विजेता रामनामी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का प्रदर्शन ..

कलेक्टर ने रामनामी समुदाय के वरिष्ठजनों का किया सम्मान .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनूठी पहचान को...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ ..

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, माय भारत ऐप से जुड़ने का किया आह्वान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending