Connect with us

ख़बर रायपुर

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ नहीं हो कोई समझौता, समय-सीमा में पूर्ण हो सभी कार्य – उप मुख्यमंत्री अरूण साव ..

Published

on

उप मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी, पीएचई और नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की ली बैठक ..

रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने आज अपने प्रभार वाले लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने तीनों विभागों के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर विभागीय कामकाज के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों की श्रेष्ठ गुणवत्ता पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं हो। उन्होंने सभी कार्यों को अनिवार्यत: समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। समय-सीमा में काम पूर्ण नहीं होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव आलोक कटियार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विशेष सचिव डॉ. अय्याज तंबोली भी बैठक में उपस्थित थे।

साव ने तीनों विभागों की दक्षता बढ़ाने, तेजी से काम पूरा करने, कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने और बेहतर मॉनिटरिंग के लिए कार्यप्रणाली में सुधार लाने आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीनों विभागों को अच्छा काम करना है और जनमानस में इन विभागों की अच्छी छवि बनाना है। उन्होंने काम का पुराना तौर-तरीका बदलते हुए निर्माण और मरम्मत के कार्यों में नई तकनीकों का उपयोग करने को कहा। साव ने खाली पदों पर भर्ती के लिए पहल करने की बात कही। उन्होंने तीनों विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तीनों विभागों के लिए आगामी बजट की तैयारियों की भी जानकारी ली।

उप मुख्यमंत्री साव ने लोक निर्माण विभाग की बैठक में कहा कि गड्ढों वाली सड़कों की तत्काल मरम्मत कराएं। अगले एक से दो महीनों में सभी सड़कों की मरम्मत का काम पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक और वाहनों के लोड के हिसाब से सड़कों का निर्माण कराएं। सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करें। अच्छी गुणवत्ता की टिकाऊ सड़कें बनवाएं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के सुझाव पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की तरह लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सड़कों की गुणवत्ता की थर्ड पार्टी मूल्यांकन की व्यवस्था तैयार करने को कहा।

उप मुख्यमंत्री साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को जल जीवन मिशन का काम तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पाइपलाइन बिछाने का काम पूर्ण होते ही सड़कों की यथास्थिति बहाल करने को कहा, ताकि नागरिकों को आवाजाही में परेशानी न हो। उन्होंने विभाग के डिवीजन स्तर के कार्यालयों को और अधिक सक्रियता दिखाने के निर्देश दिए। उन्होंने काम के अनुरूप संसाधन बढ़ाने को कहा। उन्होंने आने वाले समय में लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता को देखते हुए नए हैंडपंप की स्थापना और मरम्मत के लिए आगामी जून माह तक की जरूरत के मुताबिक स्पेयर-पार्ट्स की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

साव ने नगरीय प्रशासन और विकास विभाग की बैठक में अधोसंरचना संबंधी कार्यों और नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति की जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों ने उन्हें स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), स्मार्ट सिटी परियोजना, अमृत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की जानकारी दी। साव ने विभाग में प्रशासनिक सुधार के साथ ही शहरों के लिए योजना बनाकर चरणबद्ध ढंग से काम करने को कहा। उन्होंने शहरी क्षेत्रों के समन्वित विकास पर जोर दिया।

उप मुख्यमंत्री ने उद्यानों को व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखने को कहा। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ समिति बनाकर उद्यानों के बेहतर रखरखाव का सुझाव दिया। उन्होंने खाली पड़े सामुदायिक भवनों का उपयोग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी और जिम के रूप में भी इनका उपयोग किया जा सकता है। साव ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा किए जाने वाले सभी कार्यों में गुणवत्ता, मॉनिटरिंग और समय-सीमा का ध्यान रखने को कहा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक डॉ. सारांश मित्तर, संयुक्त सचिव पी.एस. ध्रुव, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता के. के. पिपरी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता एम. एल. अग्रवाल और सूडा (SUDA) के सीईओ सौमिल रंजन चौबे भी बैठक में मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर1 दिन ago

राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात ..

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और समृद्ध लोक संस्कृति की विद्यार्थियों ने छोड़ी अमिट छाप , राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग ..

सेक्टर-18 में 40 एकड़ में आकार लेगा राष्ट्रीय स्तर का शिक्षण संस्थान, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लीज अनुबंध और भूमि...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

राजस्व की लंबित फाइलों पर कलेक्टर का ‘अल्टीमेटम’! अब बहाने नहीं, समय पर होगा हर मामले का निपटारा ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने कसी राजस्व अमले की नकेल, किसानों के खसरे से लेकर सीमांकन तक हर काम पर पैनी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा के निर्देश, लापरवाही पर होगी सख्ती .. सक्ती, नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जनदर्शन में गूंजी आमजन की आवाज, कलेक्टर ने सुनी 21 फरियादें ..

कहीं जमीन के नामांतरण की अर्जी तो कहीं राशन-खाद की शिकायत, आवेदनों पर कलेक्टर ने अधिकारियों को त्वरित निराकरण के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सीएमओ के बिना ‘भगवान भरोसे’ नगर पालिका सक्ती! ..

एक माह से जिम्मेदारी पर असमंजस, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर भवन अनुज्ञा तक काम प्रभावित; फरियादी काट रहे नगर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डॉ. चरणदास महंत के प्रयास से सक्ती विधानसभा क्षेत्र में चार नए धान खरीदी केंद्रों को मिली मंजूरी ..

जेठा, परसदा खुर्द, कुरदा और दुरपा में खुलेंगे नए धान खरीदी केंद्र; किसानों को मिलेगी बड़ी राहत – गिरधर जायसवाल...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प ..

पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन .. रायपुर, रायपुर जिले के अटारी गांव स्थित नंदनवन को अब...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

खाद की कालाबाजारी व अनियमितता पर कलेक्टर की सख्ती, 7 विक्रेताओं-फर्मों पर 80 हजार का अर्थदंड ..

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन में कृषि विभाग की कार्रवाई, चालान के जरिए शासकीय खजाने में जमा हुआ अर्थदंड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🚨 “सट्टा किंग कहां हैं? छोटे सटोरियों संग पुलिस का फ्लैग मार्च, बड़े खिलाड़ियों पर शहर में उठे सवाल” ..

🚨 “सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो का नारा, मगर बड़े सटोरिये रहे नदारद; पुलिस अभियान पर ‘खाना-पूर्ति’ की शहर में चर्चा” .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending