Connect with us

खबर सक्ती ...

भारत के भाग्य का नया सूर्योदय है राम मंदिर का निर्माण ..

Published

on

राम मंदिर का फ़ैसला भारत वासियो, राम भक्तों के आत्मसम्मान की जीत का फ़ैसला – अंकित अग्रवाल ..

.
सुबह की राम राम से लेकर जय सिया राम और जय श्रीराम हमारे लिए अभिवादन और अभिनन्दन हमारे व्यवहार में हैं समाहित ..

.
सक्ती, 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे भारत वर्ष में उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा है वही सक्ती नगर वासियो में उत्साह देखने को मिल रहा है
इसी बीच भाजपा नेता अंकित अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का पुनर्निर्माण और प्रभु श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा मात्र एक धार्मिक आयोजन नहीं है बल्कि यह भारत के भाग्य का नया सूर्योदय है।

भारत देश का नेतृत्व कर रहे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत वासियो राम भक्तों के आत्म सम्मान के विजय पताका को पूरे विश्व में लहराने का कार्य किया है ये हमारा सौभाग्य है कि हम अपने जीवन काल में प्रभु श्री राम के जन्म भूमि आयोध्य में राम लला के दर्शन कर पायेंगे ।

राम भारतीय संस्कृति के प्रेरणा पुरुष हैं। एक आदर्श राजा, आदर्श पुत्र, आदर्श भाई, आदर्श पति, आदर्श मित्र हैं। हम भारतीय जिन सात्विक मानवीय गुणों को सदियों से पूजते आए हैं, वे सभी राम के व्यक्तित्व में निहित हैं। इसीलिए श्री राम, मर्यादा पुरुषोत्तम हैं और हमारी आस्था के केंद्र में हैं, हमारे चेतन-अवचेतन मन में हैं और चिर काल से इस देश के मानस में बसे हुए हैं।

आगे अंकित अग्रवाल ने कहा कि यहाँ राम सब के हैं और सब राम के हैं। चाहे पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण, राम हमारे मानस में समाये हुए हैं। देश के किसी भी हिस्से में जाएँ, आपको लोगों के नाम में राम मिलेगा – दक्षिण में रामय्या, रामचन्द्रन या रामनाथन हो या उत्तर में रामशरण, राम सिंह या रामदास, राम सभी में हैं। सुबह की राम राम से लेकर जय सिया राम और जय श्रीराम हमारे लिए अभिवादन और अभिनन्दन हमारे व्यवहार में समाहित हैं।

निस्संदेह राम मंदिर का निर्माण भारत के लिए एक ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, और धार्मिक घटना है जो देश को एकता, सांस्कृतिक समृद्धि, और सच्चे धर्मिक मूल्यों की दिशा में एकाग्र कर रही है। नव-निर्मित मंदिर ने भारत के सांस्कृतिक और धार्मिक विवादों को सुलझाने का एक अप्रतिम उदाहरण स्थापित किया है जो भविष्य में देशवासियों को परस्पर सद्भाव के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। हमें पूर्ण विश्वास होना चाहिए कि राम मंदिर का निर्माण भारत के लिए एक नए युग का प्रादुर्भाव करेगा जो देश को सांस्कृतिक एकता, भ्रातृत्व, और समरसता की दिशा में आगे ले जायेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

बोर्ड परीक्षार्थियों का बढ़ाएं मनोबल, सकारात्मक माहौल देने की अपील ..

10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन दें, हतोत्साहित न करें — उमा, रमा व प्रेमा अग्रवाल .. जांजगीर-चांपा, बोर्ड परीक्षाएं हर...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर रात 10 से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध ..

कलेक्टर-एसपी कार्यालय के 200 मीटर दायरे में रैली-जुलूस भी निषिद्ध , उल्लंघन पर होगी कार्रवाई .. सक्ती, जिले में शैक्षणिक...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात: 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि का भुगतान, 25 लाख अन्नदाताओं को लाभ — संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में एक और बड़ा निर्णय लिया गया...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

डोंगिया में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, संत परम पूज्य श्री असंग साहेब के सत्संग में संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने लिया आशीर्वाद ..

कबीर वाणी ही जीवन का आधार: संत असंग साहेब के अमृत प्रवचन से भाव-विभोर श्रद्धालु , माता-पिता की सेवा सबसे...

खबर खरसिया ..17 घंटे ago

परसकोल में जल अर्पण दिवस: एफटीके किट से जल परीक्षण, ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ

नुक्कड़ नाटक व प्रभात फेरी से गूंजा ‘जल ही जीवन है’ का संदेश, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी .. खरसिया, लोक...

खबर कोरबा18 घंटे ago

शासकीय महाविद्यालय दीपका में ”इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब” का हुआ गठन ..

पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया एसआईआर का महत्त्व .. कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मां से बिछड़कर खेत में पहुंचा चार माह का तेंदुए का शावक ..

ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू .. रायपुर, गौरतलब है कि श्रृंगी ऋषि पहाड़ी की तराई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending