Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

गणतंत्र दिवस समारोह का फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को होगा आयोजित ,

.

ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिले में कल लगाए विशेष शिविर – कलेक्टर

.

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्य और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह के तैयारियों की जानकारी लेते हुवे कल 24 जनवरी को फाइनल रिहर्सल में सभी संबंधित विभागो को आवश्यक तैयारियों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा गुहाराम अजगल्ले होंगे। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थित बैठक व्यवस्था, साज-सज्जा, साउंड सिस्टम, झाकी प्रदर्शन, बेरिकेटिंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने संबंधित विभागो को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को गणतंत्र दिवस के आमंत्रण पत्र का वितरण सभी संबंधितो को 26 जनवरी के पूर्व समय रहते सुव्यस्थित ढंग से कराने कहा है। कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए नामजद ड्यूटी लगाते हुवे जिले में कल विशेष शिविर लगाकर ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए है।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को फील्ड में चल रहे कार्यों का नियमित रूप से संबंधित स्थलों पर जाकर निरीक्षण करने तथा कार्यों में गुणवत्ता और तेजी लाने कहा। कलेक्टर ने सभी शासकीय कार्यालयों में 26 जनवरी को सुबह 7 बजे ध्वजारोहण कराने के बाद जिला स्तरीय मुख्य समारोह में शामिल होने कहा। उन्होंने सभी सीईओ और सीएमओ को अपने अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर ध्वजारोहण कराए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी विभागो के अधिकारियो को ध्वजारोहण के नियमो का पालन करते हुवे गरिमापूर्वक ध्वजारोहण कराए जाने कहा है। कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य की विस्तार से समीक्षा करते हुवे धान खरीदी के अंतिम समय में अवैध धान परिवहन व अवैध धान खपाए जाने पर तहसीलदारों को विशेष नजर रखते हुवे कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जनदर्शन, समय-सीमा सहित अन्य लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चो की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुवे पात्रतानुसार निर्धारित सभी बच्चो को इसका लाभ दिलाने कहा।

इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत अब तक आयोजित शिविर और बचे हुवे शिविर की जानकारी लेते हुवे स्वास्थ्य कैंप, उज्जवला योजना, धरती कहे पुकार, मेरी कहानी मेरी जुबानी सहित अन्य विविध आयोजन के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही आयुष्मान कार्ड योजना, पीएम आवास योजना, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन, अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, नक्शा अद्यतीकरण सहित अन्य निर्माण कार्य तथा डीएमएफ सहित अन्य कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा किए। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, अपर कलेक्टर व एसडीएम सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम सक्ती पंकज डाहिरे, एसडीएम मालखरौदा अरूण सोम सहित सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर12 घंटे ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती जिले में 650.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सबसे अधिक बारिश ..

मानसून मेहरबान: बीते 24 घंटे में जिले में 31.1 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा रहा सबसे अधिक भीगा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending