Connect with us

ख़बर रायपुर

मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा राशनकार्ड का नवीनीकरण ..

Published

on

प्रचलित राशनकार्डों का 25 जनवरी से 29 फरवरी तक चलेगा नवीनीकरण अभियान ..

.
कोरबा, प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित, निःशक्तजन तथा सामान्य राशनकार्डों का नवीनीकरण के लिए अभियान 25 जनवरी 2024 से प्रारंभ किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्डधारियों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए राशनकार्डों के समयबद्ध नवीनीकरण हेतु नया मोबाईल ऐप तैयार किया गया है जिसे राशनकार्डधारी अपने मोबाइल, उचित मूल्य दुकानों में संधारित टेबलेट, दुकान संचालक के पंजीकृत मोबाइल में खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in/ से ऐप को डाउनलोड कर राशनकार्ड के नवीनीकरण हेतु आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। सभी राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। जिसके अंतर्गत आवेदन प्राप्ति 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक तथा नवीनीकृत राशनकार्ड प्रदाय हेतु 01 फरवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तक समय सीमा निर्धारित है।
कलेक्टर अजीत वसंत ने इस संदर्भ में आयुक्त नगर निगम, सभी सीएमओ नगरीय निकाय, सर्व जनपद सीईओ एवं सहायक खाद्य अधिकारी व खाद्य निरीक्षक को आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया है।
प्रत्येक उचित मूल्य दुकान स्तर पर राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने वाले हितग्राहियों की सहायता हेतु नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। इस क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद सीईओ द्वारा सभी पंचायत सचिव को संबंधित उचित मूल्य दुकानों के नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त करने की कार्यवाही करेंगे। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्रों में आयुक्त व सीएमओ द्वारा प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति करेंगे। संबंधित क्षेत्र सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक द्वारा 24 जनवरी को जनपद पंचायत, नगरीय निकायों में निर्धारित स्थल पर राशन कार्ड नवीनीकरण हेतु आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। साथ ही जनपद एवं नगरीय निकाय समन्वय स्थापित कर राशन कार्ड नवीनीकरण संबंधी समस्त कार्यवाही पूर्ण कराएंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर खरसिया ..2 घंटे ago

🔮 भाजपा जोबी मंडल की पहल रंग लाई, देहजरी के ऊपरपारा में लगा नया ट्रांसफार्मर ..

🔮 लंबे इंतजार के बाद दूर हुई बिजली समस्या, नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने से ग्रामीणों को मिली राहत: जनप्रतिनिधियों को...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

🌴 जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत कोटेतरा में वृहद वृक्षारोपण अभियान, ग्रामीणों ने लगाए फलदार व छायादार पौधे ..

🌴 पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश: सरपंच सुनीता रमेश साहू के नेतृत्व में कोटेतरा में हुआ वृहद वृक्षारोपण .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

🔮 महुआ शराब के अवैध कारोबार पर आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, 27.6 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

🚨 भीख मांगकर जीवनयापन करने वाली महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 भीख मांगकर लौट रही महिला बनी दरिंदगी का शिकार, 24 घंटे तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप; दोनों आरोपी को...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

🔮 भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत ..

🔮 पर्यटन सचिव डॉ. एस. भारती दासन और एमडी विवेक आचार्य ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत , 🔮 मंत्रिमंडल चिंतन...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

🔮 अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकारिता के भविष्य पर हुआ मंथन ..

🔮 विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में सहकारिता की भूमिका पर हुई पैनल चर्चा .. रायपुर, अंतरराष्ट्रीय सहकारिता...

खबर रायगढ़8 घंटे ago

🚨 पत्नी की हत्या की कोशिश करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, बुलेट मोटरसाइकिल से कई बार कुचलने का आरोप ..

🚨 जूटमिल पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड , 🚨...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

🔮 पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत ..

🔮 पंडवानी को विश्व मंच तक पहुंचाने वाली महान लोकगायिका के निधन पर संस्कृति मंत्री ने जताया गहरा शोक, कहा—...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि ..

डॉ. तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय .. रायपुर, मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), नवा रायपुर में आयोजित ‘चिंतन शिविर 3.0’ के दूसरे दिन...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending