ख़बर रायपुर
वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी ..

GST की व्यवस्था सुगम, सरल करने वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों का हुआ स्थानांतरण ,
.
जीएसटी विभाग में लंबे समय से पदस्थ 21 अधिकारियों/कर्मचारियों का स्थानान्तरण आदेश जारी ,
.
बेहतर काम करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को मिली नई पदस्थापना व जिनके खिलाफ थी शिकायतें ऐसे लंबे समय से जमे अधिकारी/कर्मचारी हुए स्थानांतरित ..
.
रायपुर, वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी। 21 अधिकारी/कर्मचारी हुए स्थानांतरित।


वाणिज्यिक कर-जी.एस.टी. विभाग में पदस्थ संयक्त आयुक्त राज्य कर के 05, राज्य कर उपायुक्त के 02, सहायक आयुक्त राज्य कर के 12, एक राज्य कर अधिकारी एवं एक निरीक्षक राज्य कर सहित 21 अधिकारी/कर्मचारियों के आदेश राज्य कर आयुक्त कार्यालय ने जारी किए हैं।
इनमें से विशेष रुप से ऐसे अधिकारियों/कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है जो लंबे समय से एक ही स्थान पर थे और जिनके ख़िलाफ़ लंबे समय से शिकायतें आ रही थी। साथ ही बेहतर काम करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नई पदस्थापना भी दी गई है।
.
विभागीय मंत्री ओ.पी.चौधरी का कहना है कि, जीएसटी विभाग व्यापारियों के साथ ही आमजनों से जुड़ा विभाग है, अतः विभाग के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता के साथ तेज़ी लाने स्थानांतरण आदेश जारी किये गए हैं। जीएसटी विभाग द्वारा समय समय पर नियमों की जानकारी देने व्यापारियों के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा समय समय पर नियमों की जानकारी एवं इज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस सुनिश्चित करने भी विभाग को निर्देशित किया जाता है। अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानांतरण से विभागीय कार्यों में और अधिक पारदर्शिता के साथ सुगमता लाने के मकसद से उक्त स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login