Connect with us

खबर बिलासपुर

राष्ट्रीय मतदाता दिवस –

Published

on

लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर व्यक्ति करें मतदानः आई. जी. अजय यादव ,

.
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी -कर्मचारी हुए सम्मानित ..

.
बिलासपुर, 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन आज जिला प्रशासन द्वारा कोनी स्थित बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आईजी अजय यादव ने कहा कि लोकतंत्र एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें हम सभी की सहभागिता शत-प्रतिशत सुनिश्चित होनी चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर व्यक्ति को मतदान करना चाहिए। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान से लोगों में जागरूकता आई है। मतदान हेतु युवा वर्ग में जो जागरूकता आई है उससे न केवल उनके परिवार जागरूक होंगे अपितु समाज भी जागरूक होगा।

मुख्य अतिथि की आसंदी से आईजी अजय यादव ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान तभी सार्थक है जब व्यक्ति स्वतंत्र रूप से मतदान के लिए आगे आये। 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन ‘‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम ’’ थीम पर किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। मतदान हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। हम अपने अधिकारों की बात तो करते हैं लेकिन अपने कर्तव्यों के प्रति सजग नहीं रहते हैं। लोकतांत्रिक पद्धति को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने सभी से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा मतदान लोकतंत्र का आधार है। एक एक वोट से लोकतंत्र मजबूत बनता है। वोट देने का अधिकार हमें 18 साल इंतजार करने के बाद मिलता है।

आई. जी. ने दिलाई मतदाधिकार की शपथ –

कार्यक्रम में आईजी यादव द्वारा सभी अधिकारी, कर्मचारियों एवं युवा मतदाताओं को देश की लोकतांत्रिक परम्परा बनाये रखने तथा निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।
.

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मानित –

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रत्येक विधानसभा से एक बीएलओ को 6 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला स्तरीय पुरस्कार से अटल बिहारी विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रभारी श्री मनोज सिन्हा को सम्मानित किया गया। सभी रिटर्निंग आफिसर और सहायक रिटर्निंग आफिसर समेत अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही नये युवा मतदाताओं को ईपिक कार्ड दिया गया।
.

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति –

कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित गानों, नुक्कड़ नाटक, नृत्य और कविता की शानदार प्रस्तुति दी गयी।

कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत अजय अग्रवाल, एडिशनल एसपी श्रीमती अर्चना झा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी, कृषि महाविद्यालय के डीन आर. के. एस तिवारी, सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending