Connect with us

खबर बिलासपुर

एक करोड़ से संवरेगा जिला खेल परिसर, विधायक सुशांत शुक्ला ने की घोषणा ..

Published

on

जिला खेल परिसर को मॉडल खेल परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा : बेलतरा विधायक शुक्ला ,

.
प्रथम चरण में डीएमएफ से एक करोड़ देने की घोषणा ..

.
बिलासपुर, सरकंडा में स्थित जिला खेल परिसर के दिन बहुरने वाले है, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने जिला खेल परिसर के उन्नयन के लिए एक करोड़ की राशि देने की घोषणा की है। विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि बिलासपुर स्थित जिला खेल परिसर को मॉडल खेल परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। डीएमएफ मद से प्रथम चरण में एक करोड़ रुपए दी जाएगी। कलेक्टर एवं शासी परिषद के अध्यक्ष की सहमति उपरांत शुक्ला ने एक करोड़ की राशि देने का ऐलान किया। वें गत दिनों खेल परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के समापन समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर अवनीश शरण भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि बेलतरा क्षेत्र के विधायक सुशांत शुक्ला खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधा मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। विधायक ने बीते दिनों 5 वीं गोल्ड कप राज्य स्तरीय आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्टर की उपस्थिति में खेल परिसर को मॉडल खेल मैदान के रूप में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करने के लिए जिला खनिज न्यास संस्थान मद से प्रारंभिक रूप से एक करोड़ स्वीकृत करने की घोषणा की। खेल परिसर को विकसित करने के लिए एक ही परिसर में एक साथ वॉलीबॉल मैदान, फुटबॉल मैदान, कबड्डी मैदान, बास्केटबॉल, तीरंदाजी मैदान, खो-खो मैदान निर्माण 100 सीटर होस्टल बिल्डिंग, स्पोर्ट्स लाइब्रेरी, फ़ूड जोन, ई-रिक्श चार्जिंग जोन का निर्माण किया जाएगा। सभी मैदान को सुरक्षित करने के लिए चौनलिंक फेंसिंग, स्विमिंग पूल में आवश्यक कार्य, दर्शकदीर्घा में शेड व उन्नयन, सम्पूर्ण परिसर में फ्लड लाइट और बाउंड्री वाल में कॉन्सेर्तिना वायर से सुरक्षा आदि निर्माण कार्य भी किया जाएगा। विधायक ने खेल परिसर के विकास के लिए योजना तैयार करने हेतु सहायक संचालक खेल, एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

♦️ राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला ..

♦️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

♦️ शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति ..

♦️ शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति, सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

♦️ विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा ..

♦️ 1 जुलाई 2026 से देशभर में लागू होगी योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार की गारंटी...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

🔸 बड़ी खबर: निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित, सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट बंद ..

🔸 बिलासपुर-उरगा निर्माणाधीन हाईवे पर सीसीटीवी निगरानी, अनधिकृत प्रवेश पर होगी कानूनी कार्रवाई .. रायपुर, 30 जून 2026। भारतमाला परियोजना...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

♦️ सक्ती जिले के तीन मृतकों के परिजनों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत ..

♦️ तालाब में डूबने और सर्पदंश से हुई मौत के मामलों में शासन ने जारी की 4-4 लाख रुपये की...

खबर सूरजपुर ..15 घंटे ago

🔸 युवा नेतृत्व पर भाजपा का भरोसा, संस्कार अग्रवाल को डीएलपी रायपुर संभाग का सह प्रभारी बनाया गया ..

🔸 सरल डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण महाभियान की अहम जिम्मेदारी, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण दिलाने का दायित्व .....

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

♦️खरीफ 2026 में किसानों को बड़ी राहत, पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया खाद ..

♦️यूरिया वितरण में किस्त व्यवस्था खत्म, 2025 के बराबर मिलेगी खाद की पूरी पात्रता .. सक्ती, खरीफ मौसम 2026 में...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

♦️जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, 17 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश ..

♦️ साप्ताहिक जनदर्शन में आवास, भूमि, सीमांकन व बोर खनन से जुड़े आवेदन पहुंचे, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

♦️ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर सख्त, सीएम हेल्पलाइन व सुशासन तिहार के लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश ..

♦️ खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा, खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने व अवैध विक्रेताओं पर कार्रवाई के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

🩸 मानवता की मिसाल: बादल सिंह राजपूत ने किया 12वां रक्तदान, जटिल ऑपरेशन के लिए बढ़ाया मदद का हाथ ..

🩸 एक फोन पर पहुंचे रक्तवीर: प्रफुल्ल देशमुख की पहल से बादल राजपूत ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मरीज को मिली...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending