Connect with us

खबर कोरबा

अवैध रेत उत्खनन और ईंट भट्ठों पर करें कार्यवाही : कलेक्टर ..

Published

on

समय सीमा की बैठक में हुई विभागीय कार्यों की समीक्षा ..

कोरबा, कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि जिले में कोई भी ईंट भट्ठा अवैध रूप से संचालित न हो। उन्होंने स्वीकृत रेतघाटों के अतिरिक्त होने वाले अवैध रेत उत्खनन पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर वसंत ने टीएल के संबंधित पत्र, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और अन्य गतिविधियों पर चर्चा की। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में होने वाले राखड़ परिवहन पर नजर रखने और नियम विरुद्ध राखड़ परिवहन करने पर संबंधित वाहन पर कार्यवाही के निर्देश एसडीएम, पर्यावरण अधिकारी,परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागों में डीएमएफ अन्तर्गत मांगी गई जानकारी प्रस्तुत करने, निरस्त किये गए कार्यों और अप्रारम्भ कार्यों की राशि जमा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कोई भी स्कूल भवन विहीन न हो और जो भी जर्जर स्कूल हैं उसकी मरम्मत अवश्य कराई जाए। उन्होंने ऐसे स्कूल भवन जो 15 साल से अधिक पुराने हैं और जर्जर हो चुके हैं ऐसे स्कूलों के लिए नए भवन हेतु डीएमएफ के माध्यम से स्वीकृति प्रदान की जा सकती है। जिले में आवश्यकता वाले ऐसे स्कूलों को चिन्हित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युतीकरण, पहुँचमार्ग के लिए आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के पात्र बेरोजगारों को आवश्यकतानुसार शिक्षक तथा चतुर्थ श्रेणी में रोजगार देने के निर्देश भी दिए। बैठक में स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र, कॉलेज में इंडोर स्टेडियम, बालवाड़ी संचालन अविद्युतीकृत गांवों में विद्युतीकरण, मेडिकल कॉलेज में सी.टी. स्कैन तथा एमआरआई की सुविधा, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना, न्योता भोजन के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को डीएमएफ अंतर्गत जारी राशि के विरूद्ध स्वीकृत कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को योजनाओं से लाभान्वित करने विभागों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने भू-अर्जन के प्रकरणों में रिकॉर्ड दुरूस्तीकरण के निर्देश एसडीएम सहित संबंधित विभागों को दिए। कलेक्टर ने लैंको तथा बाल्को द्वारा आईटी कॉलेज के शिक्षकों का वेतन भुगतान हेतु किए गए एमओयू का पालन कराने के संबंध में अपर कलेक्टर को आवश्यक निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला निगरानी समिति अंतर्गत बैठक की बिंदुओं से अवगत कराते हुए एसडीएम को निर्देशित किया कि सीमांकन रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कोर्ट में स्वास्थ्य विभाग को तंबाकू मुक्त का बोर्ड लगाने, एसडीएम को कटघोरा कोर्ट के सामने अतिक्रमण हटाने सहित अन्य निर्देश भी दिए।

इस दौरान कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से जिले की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, हर माह मिल रहा आर्थिक संबल ..

महतारी वंदन योजना से बढ़ा महिलाओं का आत्मविश्वास, घर के खर्चों में निभा रहीं अहम भूमिका .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

डभरा में अवैध शराब का धंधा बेखौफ जारी, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश बेअसर, डभरा क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी अवैध शराब का कारोबार , पुलिस की सख्ती के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले के ग्राम चंदली में आबकारी विभाग की दबिश, 11.16 लीटर अवैध शराब जब्त – एक महिला गिरफ्तार ..

डभरा मंडल प्रभारी आशीष उप्पल की टीम की बडी कार्रवाई, घर में बेचने के लिए रखी देशी-विदेशी शराब बरामद .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बिहान नर्सिंग होम में विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सुविधा, सोनोग्राफी सहित मिल रहा बेहतर इलाज ..

पेट-लीवर और मनोरोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, बिहान नर्सिंग होम में मरीजों के लिए विशेष परामर्श शिविर .. सक्ती, नगर के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले के सकरेली (बा) और झालरौदा में विवाह समारोह में पहुंचे जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, वर–वधू को दिया आशीर्वाद ..

सक्ती, जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित विवाह आशीर्वाद समारोह में जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा शामिल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर प्रशासन की कार्रवाई, 16 दुकानों पर चालान, 2050 रुपये जुर्माना ..

तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत सक्ती में छापेमारी, पान दुकानों व स्टोर्स पर 16 चालानी कार्रवाई .. सक्ती, राष्ट्रीय तंबाकू...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त कल 13 मार्च को होगी जारी ..

छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानो को 498.83 करोड़ रुपये होंगे जारी , सक्ती जिलें के 88 हजार से...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय ..

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

दिल की बीमारी से जूझ रही बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन, ‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से हुआ सफल इलाज ..

‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से सफल ऑपरेशन के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ, परिवार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. बिलासपुर, मुख्यमंत्री...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

जिले में घरेलू एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने कलेक्टर ने ली बैठक ..

घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग न हो, वितरण व्यवस्था पर रखें कड़ी निगरानी – कलेक्टर महोबे .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending