Connect with us

खबर कोरबा

छत्तीसगढ़ महतारी और भारत का गौरव बढ़ाने आगे आएं सभी समाज : अरुण साव ..

Published

on

साहू समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री साव, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत सहित अनेक जनप्रतिनिधि हुए शामिल ..

कोरबा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज कोरबा जिला साहू संघ द्वारा आयोजित साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं स्मारिका विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज सभी समाज को साथ लेकर आगे बढ़ने वाला समाज है। समाज के युवा सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। समाज के युवाओं को सही दिशा की ओर ले जाने के लिए और थोड़े प्रयास की जरूरत है। हम सभी समाज के लोग आपस में मिल-जुल कर छत्तीसगढ़ महतारी और भारत का गौरव को बढ़ाने की दिशा में आगे आएं तो हमारा देश लगातार उन्नति की राह में आगे बढ़ेगा।

कोरबा के प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित परिचय सम्मेलन में उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, विधायकगण सर्वश्री प्रेमचंद पटेल, बालेश्वर साहू, संदीप साहू, कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू और जिलाध्यक्ष गिरिजा साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, साहू समाज के पदाधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह हर्ष का विषय है कि अब हर जिले में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाता है और इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के लोग एक-दूसरे से जुड़कर समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले का प्रभारी मंत्री होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि जिले के विकास के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। समाज का बेटा होने के नाते समाज की तरक्की में भी लगातार सहयोग करेंगे।

उप मुख्यमंत्री साव ने समाज द्वारा की गई मांग को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि भवन हेतु जमीन का चिन्हांकन कर आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि साहू समाज अन्य समाज की अपेक्षा तेजी से आगे बढ़ रहा है। राजनीति, व्यवसाय और शिक्षा के क्षेत्र में समाज की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। साहू समाज एक सीधा-साधा समाज है जो अपने काम से काम को महत्व देकर परिश्रम से आगे बढ़ने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए जो भी मांगे होंगी उन्हें पूरा किया जाएगा। समाज के लोग कभी भी उनके पास आकर अपनी समस्या बता सकते हैं। कार्यक्रम में जिला साहू संघ द्वारा साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन से संबंधित स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending