Connect with us

खबर बिलासपुर

महतारी वंदन योजना की सूची में नाम आने से खुश हैं महिलाएं, छोटी-छोटी जरूरतें अब आसानी से हो सकेंगी पूरी ..

Published

on

07 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डीबीटी के जरिए लाभार्थियों को सहायता राशि करेंगे प्रदान ..


बिलासपुर, महतारी वंदन योजना के तहत राज्य शासन द्वारा महिलाओं को एक हजार रूपए की सहायता राशि प्रति माह उपलब्ध कराई जाएगी। योजना की सूची में नाम आने से महिलाएं काफी खुश हैं। महिलाओं ने अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को इन पैसों से पूरा करने की बात कहीं हैं। वहीं मिलने वाली यह राशि कुछ परिवारों के लिए बड़ी राहत है।

चिंगराजपारा की श्रीमती कल्पना सिंह ठाकुर ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से उन्हें काफी सहायता मिलेगी क्योकि उनके पति उनसे अलग रहते हैं और कोई आर्थिक सहायता नहीं करते। एक बेटी के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उन्हे अकेले निभानी है ऐसे में इस राशि से उन्हें बड़ी मदद मिलेगी। श्रीमती सरस्वती राजपूत ने बताया कि इस राशि का उपयोग वह अपने घर को संवारने में खर्च करेंगी। इसी तरह मितानिन नीता वस्त्रकार का कहना है कि मानदेय के रूप में कम राशि प्राप्त होती है ऐसे में शासन द्वारा दी गई एक हजार रूपए की सहायता बड़ी मददगार होगी।

इसी तरह योजना में नाम आने से बहतराई सूर्या चैक की श्रीमती सुनीता रात्रे ने बताया कि उनके पति विकलांग हैं। जिसके कारण घर चलाने में उन्हें काफी परेशानी होती है। वह अकेले ही किसी तरह परिवार का खर्च चला रही है। ऐसे में एक हजार रूपए से उन्हें राहत मिलेगी और अपने घरेलू और पति की दवाईयों के खर्च में मदद मिलेगी। महिलाओं ने योजना की सराहना करते हुए सरकार का धन्यवाद किया।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को एक हजार रूपए प्रति माह की सहायता राशि दी जाएगी।

07 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डीबीटी के जरिए लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान करेंगे। मुख्य कार्यक्रम राज्य मुख्यालय रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में आयोजित है। जिला मुख्यालयों, ब्लाॅक मुख्यालयों एवं नगरीय निकायों में भी इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..6 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर6 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending