Connect with us

खबर सक्ती ...

कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम कल 12 मार्च को ..

Published

on

कृषक उन्नति योजना से जिले के 88 हजार से अधिक किसानों के खाते में 4 अरब 74 करोड़ से अधिक की राशि होगी अंतरित ,

प्रदेश के 24 लाख से अधिक किसानो के खाते में 13320 करोड़ रूपए की जाएगी अंतरित ..

सक्ती, महतारी वंदन योजना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कल 12 मार्च को कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत राज्य के किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान में प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि उनके खाते में अंतरित की जाएगी। इस योजना के तहत जिले के 88 हजार 906 किसानो के खाते में 4 अरब 74 करोड़ से अधिक की राशि आएगी। इस प्रकार कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों के खाते में आदान सहायता राशि 13 हजार 320 करोड़ रूपए डालने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने का निर्णय लिया था और अंतर राशि करीब 917 रूपए प्रति क्विंटल की दर से अंतरित की जाएगी। इसी के तहत् सक्ती जिले में जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया जा रहा है।

उप संचालक कृषि शशांक शिंदे से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला स्तरीय सह विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेड ग्राउंड जेठा, सक्ती में किया जा रहा है। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तर अंतर्गत विकासखण्ड डभरा के दशहरा मैदान डभरा में, विकासखण्ड जैजैपुर के दशहरा मैदान जैजैपुर में और विकासखण्ड मालखरौदा के दशहरा मैदान मालखरौदा में विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिला स्तरीय एवं विकासखंड सक्ती में कार्यक्रम आयोजन के लिए अतिरिक्त कलेक्टर विरेन्द्र लकड़ा को नोडल अधिकारी और जीतेन्द्र कुमार साहू सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है। इसी प्रकार विकासखंड डभरा के लिए अनुविभागीय राजस्व अधिकारी रूपेंद्र पटेल को नोडल अधिकारी और श्री डी सी देवांगन को सहायक नोडल अधिकारी, विकासखंड जैजैपुर के लिए अनुविभागीय राजस्व अधिकारी पंकज डाहिरे को नोडल अधिकारी और एम के चंद्रा को सहायक नोडल अधिकारी और विकासखंड मालखरौदा के लिए अनुविभागीय राजस्व अधिकारी अरुण सोम को नोडल अधिकारी और वतन जाधव सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है। इस कार्यक्रम के लिए उपसंचालक कृषि शशांक शिंदे और सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं सुश्री माहेश्वरी तिवारी को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

♦️ टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा ..

रायपुर, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये नई दिल्ली से देश के...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

🔸 विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल ..

🔹 अगस्त 2024 से युवती का करता रहा शोषण, शिकायत के बाद सक्ती पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

🔸 चलते ट्रक से सरेराह शासकीय चावल चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार ..

🔹 50 किलो चावल और चोरी में प्रयुक्त अवेंजर बाइक जब्त, गिरोह के एक अन्य आरोपी की तलाश जारी .....

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

♦️अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिला स्तरीय आयोजन, सांसद कमलेश जांगड़े होंगी मुख्य अतिथि ..

♦️ ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर सामूहिक योगाभ्यास, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान से जुड़ने की अपील .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

🔸 नाबालिगों को वाहन दिया तो होगी सख्त कार्रवाई : यातायात प्रभारी वाय-एन-शर्मा, स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान ..

🔹 स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर यातायात पुलिस की नजर, वाय-एन-शर्मा ने पालकों और प्रबंधकों को दी कड़ी चेतावनी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

♦️ पीएम पोषण शक्ति योजना – मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश ..

♦️ सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम भोजन , ♦️ शहरी क्षेत्रों में सेंट्रल किचन से होगी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

♦️ मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ..

♦️ अहिंसा, करुणा, सत्य और आत्मसंयम के संदेश की आज पूरे विश्व को आवश्यकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , ♦️...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

♦️ “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास और महिला सशक्तिकरण का संदेश ..

♦️ 12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास का संकल्प, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा .. ♦️ मोदी सरकार के...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

🔸 10 साल पुराने आधार का बायोमेट्रिक अपडेट कराने तेज करें अभियान : कलेक्टर रैना जमील ..

🔸 आधार सेवाओं में मनमानी नहीं चलेगी, निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई , 🔸 जिला स्तरीय आधार...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बोराई नदी में अवैध रेत उत्खनन-परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जप्त ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं खनि अधिकारी के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending